Kal Ka Mausam: UP में मानसून हुआ और ताकतवर, रक्षाबंधन पर भारी बारिश, 45 से ज्यादा जिलों में अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Aug 2024 4:21 PM
Kal Ka Mausam | PTI
Kal Ka Mausam: UP में मानसून एक बार फिर ताकतवर हो गया है. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण शनिवार से अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि रक्षाबंधन के दिन लखनऊ समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है. मौसम केंद्र ने 45 से ज्यादा जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.
Kal Ka Mausam: UP में मानसून सक्रिय है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र मानसून की सक्रियता और बढ़ा रहा है. शनिवार को राजधानी लखनऊ समेत आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर,बहराइच, लखीमपुर खीरी समेत कई और इलाकों में जोर की बारिश हुई. रविवार को भी 45 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार को रक्षाबंधन के दिन लखनऊ, सहारनपुर, शामली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, उन्नाव, बाराबंकी, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर समेत कई और जिलों में भारी हो सकती है.
बना हुआ है निम्न दबाव का क्षेत्र
बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इस कारण यूपी के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को भी यूपी के कई जिलों में आज बारिश हो रही है. बता दें, यूपी में पहले से ही मानसून सक्रिय है. अगस्त महीने में करीब-करीब हर दिन बारिश हुई है. भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट और एडवाइजरी भी जारी की है.
सोमवार को हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि रक्षा बंधन के दिन यूपी की राजधानी लखनऊ समेत 45 से ज्यादा जिलों में कल (Kal Ka Mausam) यानी सोमवार को बारिश होगी. मौसम विभाग ने कल के लिए हल्की और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
पूरे सप्ताह के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण कई इलाकों में कल (19 August UP Rain) जोरदार बारिश हो सकती है. लखनऊ, शामली, अमरोहा, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बहराइच, बाराबंकी, श्रावस्ती समेत कई जिलों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. प्रदेश मौसम केंद्र ने भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
मौसम केंद्र ने जारी की एडवाइजरी
मौसम केंद्र ने 18 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. अलर्ट में कहा गया है कि कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. वहीं सोमवार 19 अगस्त के लिए मौसम केंद्र ने कहा है कि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग सभी स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछार हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए भारी बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की है.
एडवाइजरी
- मौसम विभाग ने अचानक आने वाली बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है.
- बारिश की दशा में पक्के और सुरक्षित मकानों में आश्रय लें.
- नालों से दूर रहें.
- भारी बारिश के दौरान फिसलन वाली जगह और कम रोशनी की हालत में वाहन सावधानी से चलाएं
- जलमग्न सड़कों और सुरंगों में भारी बारिश के दौरान आवाजाही से बचें.
Also Rea: UPSC में लेटरल एंट्री से भड़के राहुल गांधी, कहा- खुलेआम SC, ST और OBC वर्ग का आरक्षण छीना जा रहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










