गोरखपुर में आज बदली गई ट्रैफिक व्यवस्था, नौकायान जाने वाले रास्तों पर डायवर्जन, वाहनों की नो-एंट्री

Updated:
विज्ञापन

गोरखपुर में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था (AI)

गोरखपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नौका विहार में होने वाले कार्यक्रम के लिए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए विशेष डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था लागू की है. यह व्यवस्था भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए की गई है.

विज्ञापन

UP News : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नौका विहार में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. गोरखपुर पुलिस ने लोगों की सुविधा और यातायात को सुचारु रखने के लिए डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था लागू की है. यह व्यवस्था नौका विहार क्षेत्र में भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए की गई है.

देवरिया-खोराबार की ओर से आने वाले वाहनों पर रोक

देवरिया, खोराबार और चिड़ियाघर की तरफ से नौका विहार जाने वाले चार पहिया वाहनों को पैडलेगंज से नौकायान की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को पैडलेगंज से अमर उजाला तिराहा, न्यू स्किलेन ओवरब्रिज होते हुए थाना रामगढ़ताल तिराहा से चिड़ियाघर की ओर भेजा जाएगा. वहीं, इसी मार्ग से आने वाले चार पहिया वाहनों को भी थाना रामगढ़ताल तिराहा से नौकायान की ओर जाने से रोका जाएगा. ऐसे वाहन अमर उजाला तिराहा और न्यू स्किलेन ओवरब्रिज होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे.

पैडलेगंज से आगे चार पहिया वाहनों की नो-एंट्री

पैडलेगंज से नौकायान की तरफ जाने वाले चार पहिया वाहनों को बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह मोड़ से आगे नहीं जाने दिया जाएगा. इन वाहनों को प्रेक्षागृह मोड़ से डायवर्ट कर बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने और चारों तरफ निर्धारित स्थानों पर पार्क कराया जाएगा.

सर्किट हाउस मोड़ से भी डायवर्जन

यातायात पुलिस के मुताबिक सर्किट हाउस मोड़ से नौकायान की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे. सर्किट हाउस मोड़ से आगे नौकायान की तरफ जाने वाले दोपहिया वाहनों को सर्किट हाउस के सामने खाली मैदान में पार्क कराया जाएगा.

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए अलग व्यवस्था

पैडलेगंज से नौकायान की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा, कॉमर्शियल वाहन और बसों पर भी प्रतिबंध रहेगा। इन वाहनों को चम्पा देवी मोड़ से डायवर्ट कर चम्पा देवी पार्क के पास पार्क कराया जाएगा.

पार्किंग भरने पर पैडलेगंज से भी डायवर्जन

सर्किट हाउस पार्किंग और बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह की पार्किंग भर जाने की स्थिति में पैडलेंग्ज से नौकायान की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को चम्पा देवी पार्क मोड़ से डायवर्ट किया जाएगा. ऐसे वाहनों की पार्किंग चम्पा देवी पार्क के बगल में कराई जाएगी.

हनुमान मंदिर तिराहा से भी वाहनों का डायवर्जन

हनुमान मंदिर, देवरिया बाईपास की तरफ तिराहा से नौकायान की ओर आने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों को ट्रांसफार्मर तिराहा से नौकायान की ओर जाने से रोका जाएगा. इन वाहनों को ट्रांसफार्मर तिराहा से डायवर्ट कर महंथ दिग्विजयनाथ पार्क की पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा.

तारामंडल से आने-जाने वालों के लिए यह रास्ता

तारामंडल क्षेत्र से वाया नौकायान होते हुए पैडलेगंज जाने वाले और पैडलेगंज से तारामंडल क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन वाटर बाउंड्री पर बने ओवरब्रिज से वाया वसुंधरा इनक्लेव होकर आवागमन करेंगे.

इन जगहों पर रहेगी पार्किंग व्यवस्था

यातायात पुलिस ने वाहनों की पार्किंग के लिए भी स्थान निर्धारित किए हैं—

  • महंथ दिग्विजयनाथ पार्क: दोपहिया और चार पहिया वाहन.
  • सर्किट हाउस मुख्य द्वार के बगल में: दोपहिया वाहन.
  • बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के सामने, पीछे और बगल में: चार पहिया वाहनों की पार्किंग.
  • चम्पा देवी पार्क के बगल में: ऑटो, ई-रिक्शा और बसों की पार्किंग.

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौका विहार जाने से पहले निर्धारित डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

Also Read : 15 अगस्त को लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें कौन से रास्ते रहेंगे बंद


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola