बेटी को दुकान भेजकर मां ने प्रेमी को बुलाया घर, लौटकर बेटी ने देख लिया राज, फिर आंखों के सामने प्रेमी से कराती रही दुष्कर्म
सांकेतिक तस्वीर
UP Crime News: सिद्धार्थनगर की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने 13 साल की बेटी को अपने प्रेमी के हाथों सौंप दिया. इस जघन्य अपराध की कहानी मां-बेटी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़े करती है.
UP Crime News: जिस मां की गोद में एक बच्ची खुद को सबसे सुरक्षित समझती है, उसी मां ने अपनी 13 साल की बेटी को अपने प्रेमी के हवाले कर दिया. सिद्धार्थनगर की इस घटना ने मां-बेटी के पवित्र रिश्ते को झकझोर कर रख दिया है. राज खुलने के डर से मां ने बेटी को डराया-धमकाया और प्रेमी से उसके साथ दुष्कर्म करवाया. पिता को जब बेटी ने फोन पर अपनी आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. अब कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मां ने बेटी को सामान लेने भेजा, फिर प्रेमी को बुलाया घर
आरोप है कि 26 जून की शाम महिला ने अपनी 13 वर्षीय बेटी को कुछ सामान लेने के लिए दुकान भेज दिया. इसी दौरान उसने अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुला लिया. बेटी जब दुकान से वापस घर पहुंची तो उसने मां और तसव्वुर को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, इसके बाद बेटी ने अपने पिता को पूरी बात बताने की बात कही.
राज खुलने के डर से बेटी को डराया-धमकाया
बेटी के पिता को सब कुछ बताने की बात कहने के बाद मां ने उसे डराया-धमकाया. इसके बाद मां ने अपने प्रेमी से बेटी के साथ दुष्कर्म करने को कहा, ताकि वह किसी को कुछ न बता सके. तसव्वुर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया.
पिता मुंबई में, बेटी ने फोन पर सुनाई आपबीती
पीड़िता के पिता जयराम रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं. घटना के बाद महिला अपने प्रेमी तसव्वुर के साथ फरार हो गई. इसके बाद नाबालिग ने मुंबई में रह रहे अपने पिता को फोन किया और पूरी घटना की जानकारी दी. बेटी की बात सुनकर जयराम गांव पहुंचे और न्याय के लिए पुलिस से शिकायत की.
पुलिस से कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट पहुंचे पिता
पिता ने मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस और अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश पर मिश्रौलिया थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मां-बेटी के रिश्ते पर खड़ा हुआ सवाल
यह घटना सिर्फ एक अपराध की कहानी नहीं है, बल्कि उस भरोसे के टूटने की कहानी है, जिसे एक बच्चा सबसे पहले अपने परिवार में तलाशता है. जिस घर को 13 साल की बच्ची ने अपना सुरक्षित ठिकाना समझा, वहीं उसके साथ ऐसी घटना हुई. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. यह भी पढ़ें: मांग में लिपस्टिक, पैरों में नई बिछिया और 6 माह का गर्भ... मौत से पहले सजी या कत्ल के बाद बनाई गई 'दुल्हन'? जानिए कानपुर में हत्या का सच!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








