मुंहबोला भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन

मुंहबोला भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल पहुंचा प्रेमी. फोटो- सोशल मीडिया

शिवपुरी से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ शादीशुदा महिला अपने कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई. घर में हंगामा मचने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी.

विज्ञापन

शिवपुरी में शादीशुदा महिला से मिलने के लिए उसके प्रेमी के मुँहबोला भाई बनकर ससुराल पहुंचा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मुताबिक, बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान दोनों के एक साथ होने का आरोप है. परिवार के अचानक लौटने पर दोनों को कथित तौर पर साथ देख लिया गया, जिसके बाद घर में हंगामा हो गया. परिजनों द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है.

पति के बाहर जाने के बाद बढ़ी नजदीकी

वीडियो में बताया गया कि महिला का पति काम के सिलसिले में हरियाणा गया हुआ था. घर में महिला के साथ उसके सास-ससुर रहते थे. शुरुआत में सब कुछ सामान्य चलता रहा, लेकिन एक रात ससुर को बहू के कमरे से कुछ संदिग्ध आवाजें सुनाई दीं.

रात में कमरे का दरवाजा बाहर से किया बंद

आवाज सुनकर ससुर ने कथित तौर पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. सुबह आसपास के लोगों को बुलाया गया. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया.

कमरे के अंदर दोनों को देखकर मचा हंगामा

दरवाजा खुलने पर महिला और युवक कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में मिले. इसके बाद घर में हंगामा मच गया।.ससुर द्वारा युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात भी सामने आई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

पति ने भी नहीं रखा साथ

घटना की जानकारी महिला के पति को फोन पर दी गई। रिपोर्टों के मुताबिक, पति ने पत्नी को उसके कथित प्रेमी के साथ भेजने की बात कही. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी कराने की कोशिश की.

रोती रही महिला, गांव से बाहर भेजे गए दोनों

महिला कथित तौर पर अपनी गलती के लिए माफी मांगती रही, लेकिन ग्रामीणों ने दोनों की शादी करा दी. इसके बाद दोनों को गांव से बाहर भेज दिया गया. हालांकि, घटना की स्वतंत्र पुष्टि और वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: नाबालिग ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज


विज्ञापन
सत्येन्द्र गिरि

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola