सीएम योगी का सख्त निर्देश, कहा- यूपी में LPG की जमाखोरी की तो खैर नहीं

Updated at : 12 Mar 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
CM Yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. उन्होंने अधिकारियों और तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली. साथ ही सख्त लहजे में कहा कि एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. उन्होंने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. सीएम योगी गुरुवार को अधिकारियों और तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर एलपीजी की मांग और आपूर्ति की स्थिति का जायजा ले रहे थे. इस दौरान उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि राज्य में एलपीजी की जमाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सीएम योगी ने कहा- लोगों को समय पर मिले सिलेंडर

सीएम योगी ने बैठक के दौरान निर्देश दिए है कि किसी भी स्तर पर गैस की कमी न हो. जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई है, उन्हें समय पर सिलेंडर मिले. साथ ही उपभोक्ताओं को अगली रिफिल की संभावित तारीख के बारे में भी जानकारी दी जाए. सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितना अफवाहों में कहा जा रहा है. उन्होंने तेल कंपनियों को प्रशासन के साथ मिलकर एलपीजी आपूर्ति को नियमित करने के निर्देश दिए हैं.

जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी

जमाखोरी के खिलाफ सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर कोई गैस वितरक या निजी व्यक्ति कालाबाजारी करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर LPG डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी.

यूपी को मिला 80 लाख लीटर केरोसिन

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. इसके अलावा प्रदेश को 80 लाख लीटर केरोसिन भी मिला है. अगर जरूरत पड़ी तो इसे भी विकल्प के रूप में वितरित किया जा सकता है. (इनपुट भाषा)

Also Read: कच्चा तेल लेकर पहला जहाज भारत पहुंचा, होर्मुज स्ट्रेट के पास हो गया था गायब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola