बुलंदशहर में दुष्कर्म और हत्या का आरोपी का एनकाउंटर, 50 हजार का इनामी मोनू पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Updated:
विज्ञापन

मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी

बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी मोनू का पुलिस एनकाउंटर में अंत हो गया. 50 हजार के इनामी मोनू को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया. इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी मोनू को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया. गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव छपरावत के पास रविवार सुबह स्वाट टीम और पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. इस दौरान दोनों ओर से हुई फायरिंग में मोनू को गोली लगी और उसकी मौत हो गई. मुठभेड़ में स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

नाबालिग से रेप के बाद की थी हत्या

दरअसल, ककोड़ थाना क्षेत्र में बीते 1 अगस्त को मोनू ने एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था. आरोप है कि वारदात के बाद उसने बच्ची की हत्या कर दी. घटना के बाद से ही मोनू फरार चल रहा था. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था.

सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि मोनू अपने एक साथी के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र में मौजूद है. सूचना मिलते ही स्वाट टीम और स्थानीय पुलिस ने गांव छपरावत के पास घेराबंदी शुरू कर दी. पुलिस को देखते ही मोनू और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी फायरिंग में मारा गया मोनू

बदमाशों की फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली मोनू को लगी. गंभीर रूप से घायल मोनू की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

मुठभेड़ के दौरान स्वाट टीम के दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी. गुलावठी और सिकंदराबाद थाना प्रभारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी. घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

मौके से पिस्टल और बाइक बरामद

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की है. पुलिस अब फरार आरोपी के साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: कानपुर सेंट्रल का होगा विस्तार, 3 नए प्लेटफॉर्म का होगा निर्माण, प्रीमियम ट्रेनों के लिए होगी अलग व्यवस्था


विज्ञापन
रवि रंजन कुमार

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola