झाड़-फूंक के बहाने हैवानियत! पिता से बोला- बाहर जाइए, बेटी को किया बेहोश और फिर...
झाड़-फूंक के बहाने हरदोई में युवती के साथ दुष्कर्म ( AI )
हरदोई से सामने आए अंधविश्वास के नाम पर हुए एक वीभत्स अपराध की कहानी. एक पिता अपनी बेटी को झाड़-फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गया, जहाँ तांत्रिक ने पूजा के बहाने बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और दुष्कर्म किया. होश आने पर बेटी के शोर मचाने पर पिता कमरे में घुसा और हंगामा हुआ, जिसके बाद आरोपी तांत्रिक पुलिस की गिरफ्त में है.
UP News : यूपी के हरदोई से अंधविश्वास के नाम पर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बेटी को बार-बार चक्कर आ रहे थे, इसलिए पिता उसे झाड़-फूंक कराने एक तांत्रिक के पास लेकर पहुंचा. आरोप है कि तांत्रिक ने पूजा-पाठ के बहाने पहले पिता को कमरे से बाहर भेजा और फिर नाबालिग बेटी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया. होश में आने के बाद लड़की ने शोर मचाया, जिसके बाद पिता कमरे के अंदर पहुंचा और हंगामा शुरू हो गया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.
बेटी को बार-बार आ रहे थे चक्कर
मामला हरदोई के सवायजपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़ित परिवार मूल रूप से कासगंज जिले का रहने वाला है और गाजियाबाद में रहकर नौकरी करता है. परिवार की नाबालिग बेटी की कुछ समय से तबीयत खराब थी और उसे बार-बार चक्कर आ रहे थे. परिजनों ने इसे बीमारी की बजाय ‘भूत-बाधा’ से जोड़कर देखा. गाजियाबाद में काम करने वाले एक परिचित ने उन्हें हरदोई के एक तांत्रिक के बारे में बताया. इसके बाद पिता अपनी बेटी को लेकर हरदोई पहुंच गया.
ईंट-भट्ठे पर झाड़-फूंक करता था आरोपी
आरोपी की पहचान रामतीर्थ यादव, निवासी जैतपुर के रूप में हुई है. बताया गया है कि वह सवायजपुर के घोड़ीधर गांव स्थित एक ईंट-भट्ठे पर चौकीदारी करता है और वहीं झाड़-फूंक का काम भी करता था. पीड़ित परिवार 6 अगस्त की शाम अपनी नाबालिग बेटी को लेकर घोड़ीधर स्थित ईंट-भट्ठे पर पहुंचा था.
पूजा-पाठ के बहाने पिता को कमरे से बाहर भेजा
आरोप है कि रात करीब 10 बजे रामतीर्थ यादव ने विशेष पूजा-पाठ करने की बात कहकर पिता को कमरे से बाहर जाने के लिए कहा. इसके बाद कमरे में वह नाबालिग लड़की के साथ अकेला रह गया. आरोप है कि आरोपी ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया.
होश आते ही लड़की ने मचाया शोर
कुछ देर बाद जब लड़की को होश आया तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया. आवाज सुनकर कमरे के बाहर मौजूद पिता अंदर पहुंचा. आरोप है कि पिता ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी.
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामतीर्थ यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. aवहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











