पाकिस्तान को करारा जवाब, शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात.. पीएम मोदी के कानपुर दौरे की 9 बड़ी बातें
Published by : Pritish Sahay Updated At : 30 May 2025 10:54 PM
PM Modi Kanpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. अपने दौरे में पीएम मोदी ने पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की. पीएम मोदी ने अपने भाषण में पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.
PM Modi Kanpur Visit: पीएम मोदी ने शुक्रवार को कानपुर में पाकिस्तान को सख्त जवाब देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत अब हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने का इरादा कर चुका है. पीएम मोदी ने कहा कि परमाणु बम की गीदड़ भभकी से भारत डरने वाला नहीं है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को पहलगाम में आतंकियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के परिवार से कानपुर में मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने कानपुर में 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी. पेश में पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें.
- पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ‘अगर मैं सीधी-सीधी कनपुरिया भाषा में कहूं तो दुश्मन कहीं भी हो, हौंक दिया जाएगा.’
- पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम के कायराना आतंकवादी हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी उस बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशान्या की वह पीड़ा वह कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों और बेटियों का वही आक्रोश ऑपरेशन सिंदूर के रूप में पूरी दुनिया ने देखा है.
- पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा “मैं फिर कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में ना रहे. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है.”
- पीएम मोदी ने कहा ”भारत ने आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई में तीन सूत्र स्पष्ट रूप से तय किये हैं. पहला, भारत हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब देगा. उसका समय, जवाब देने का तरीका और जवाब देने की शर्तें हमारी सेनाएं खुद तय करेंगी. दूसरा, भारत अब परमाणु बम की गीदड़भभकी से नहीं डरेगा. और न ही उसके आधार पर कोई फैसला लेगा. तीसरा, आतंक के आका तथा आतंक की सरपरस्त सरकार को भारत एक ही नजर से दिखेगा. पाकिस्तान का स्टेट और ‘नॉन स्टेट एक्टर’ वाला खेल अब नहीं चलने वाला.”
- पीएम मोदी ने कहा “हमने पाकिस्तान के घर में घुसकर सैकड़ों मील अंदर जाकर आतंकवादियों के ठिकाने तबाह कर दिए और हमारी सेना ने ऐसा पराक्रम दिखाया है कि पाकिस्तानी सेना को गिड़गिड़ा कर युद्ध रोकने की मांग करने पर मजबूर होना पड़ा. स्वतंत्रता संग्राम की इस धरती कानपुर से सेना के इस शौर्य को मैं बार-बार सलाम करता हूं.”
- प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में दुनिया ने भारत के स्वदेशी हथियारों और ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत भी देखी है. “हमारे भारतीय हथियारों ने ब्रह्मोस मिसाइल ने दुश्मन के घर में घुसकर तबाही मचाई है. जहां टारगेट तय किया वहां धमाके किये. यह ताकत हमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से मिली है.”
- पीएम मोदी ने कहा ”एक समय था जब भारत अपनी सैन्य जरूरतों के लिए, अपनी रक्षा के लिए दूसरे देशों पर निर्भर था. हमने उन हालात को बदलने की शुरुआत की. भारत अपनी रक्षा जरुरत के लिए आत्मनिर्भर हो, यह हमारी अर्थव्यवस्था के लिए तो जरूरी है ही. साथ ही यह देश के आत्मसम्मान के लिए भी उतना ही जरूरी है इसलिए हमने देश को उस निर्भरता से आजादी दिलाने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाया है.”
- पीएम मोदी ने कहा यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि वह रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता में बड़ी भूमिका निभा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कानपुर में पुराना आयुध कारखाना है, वैसे ही सात आयुध कारखानों को सरकार ने बड़ी आधुनिक कंपनियों में बदल दिया है.
- प्रधानमंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश में देश का बड़ा रक्षा कॉरिडोर बन रहा है. इस कॉरिडोर का कानपुर नोड रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का बड़ा केंद्र है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए