ePaper

बरेलीः निकाय चुनाव से पहले AIMIM ने मारी बाजी, प्रत्याशियों की सूची जारी, सपा, कांग्रेस और बसपा की बढ़ी बेचैनी

Updated at : 15 Apr 2023 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
बरेलीः निकाय चुनाव से पहले AIMIM ने मारी बाजी, प्रत्याशियों की सूची जारी, सपा, कांग्रेस और बसपा की बढ़ी बेचैनी

नगर पंचायत में सपा, कांग्रेस और बसपा से टिकट मानने वालों की लंबी भीड़ है. इन सबके बीच एआईएमआईएम ने सबसे पहले टिकट घोषित कर बाजी मार ली है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.

विज्ञापन

Bareilly : उत्तर प्रदेश के बरेली में नगर निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू होगी. जिसके चलते सभी (राजनैतिक पार्टी) सियासी दल दावेदारों की ताकत परख़ने में लगे हैं. भाजपा, सपा, कांग्रेस, और बसपा से टिकट मागने वाले दावेदार खुद की जीत तय बता रहे हैं. मगर,अभी तक किसी भी सियासी दल ने नगर निगम के मेयर, पार्षद, नगर पालिका, और नगर पंचायत के चेयरमैन और सभासद के टिकट का ऐलान नहीं किया है.

टिकट ऐलान में सांसद असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बाजी मार ली है. एआईएमआईएम ने बरेली की नगर पंचायत ठिरिया निजावत खां के चेयरमैन पद के दावेदार के रूप में इमरान अली खां का ऐलान किया है. हालांकि, इस नगर पंचायत में कांग्रेस से टिकट मागने वाले हाजी उवैस खां काफी मजबूत हैं.

नगर पंचायत में सपा, कांग्रेस, और बसपा से टिकट मानने वालों की लंबी भीड़ है.मगर, इस सबके बीच एआईएमआईएम ने सबसे पहले टिकट घोषित कर बाजी मार ली है. एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.बरेली की ठिरिया निजावत खां का प्रत्याशी भी शामिल है.इसके साथ ही मुरादाबाद, गाजियाबाद, बिजनौर, राय बरेली, अमरोहा, सहारनपुर आदि जिलों के प्रत्याशी हैं.इसके साथ ही जल्द एआईएमआईएम बरेली की अन्य निकायों में टिकट घोषित करने की तैयारी में है.

बरेली में आप, टीएमसी और एनसीपी की भी इंट्री

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 को सभी सियासी दल लोकसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइनल मान रहे हैं. जिसके चलते बरेली में एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी (आप), राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), टीएमसी ने भी ताल ठोक दी है. यह तीनों पार्टियां संगठन बनाने के साथ ही प्रत्याशियों की तलाश में जुटी हैं.

AIMIM ने सबसे पहले प्रत्याशी कर दिया घोषित

एआईएमआईएम ने सबसे पहले प्रत्याशी घोषित कर दिया है. मगर, इन दलों की इंट्री से सेक्युलर दलों की बेचैनी बढ़ गई है. सियासी सूत्रों की मानें, तो यूपी में दो ही वोट हैं. एक भाजपा के साथ है, जो भाजपा को लाना चाहता है, तो दूसरा भाजपा के विरोध का है. यह वोट सेकुलर दलों के आने से बंट रहा है. सपा, कांग्रेस और बसपा के वोट में सेंध लगा रहे हैं. क्योंकि, बीजेपी का सॉलिड वोट है, जो कहीं और ट्रांसफर होता नहीं दिख रहा है.

आप की चुनाव संचालन समिति टिकट का करेगी ऐलान

नगर निकाय चुनाव को लेकर आप ने सभाजीत सिंह को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया है.वह लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं.इसके साथ ही पार्टी के नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ने की बात कह रहे हैं.उनका कहना है की उत्तर प्रदेश में केजरीवाल मॉडल को जनता पसन्द कर रही है.जल्द ही बरेली, रामपुर, मुरादाबाद आदि जिलों की निकाय में प्रत्याशी घोषित करने की तैयारी है.

‘आप’ गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ अभियान

आप ने नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी ने बरेली में ‘ यूपी में गंदगी हटाओ, झाड़ू चलाओ यात्रा’ निकाली. इसके साथ ही सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में यह यात्रा आप कार्यकर्ताओं ने निकाली.

Also Read: बरेली: अशरफ के साले सद्दाम पर 25 हजार का इनाम घोषित, जेल में बंद लल्ला गद्दी की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
ट्रिपल सी प्लान से चुनाव की तैयारी

आप नगर निकाय चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने की कोशिश में है. चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने की तैयारी है. पार्टी ने पार्षद, महापौर व चेयरमैन पदों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के लिए आवेदन फार्म भी जारी किए हैं. यह आवेदन फार्म निशुल्क मिल रहे हैं. आवेदन करने वाले लोगों में से योग्य उम्मीदवार का चयन प्रदेश चुनाव समिति ट्रिपल सी फार्मूले पर करेगी. ट्रिपल सी करप्शन, करेक्टर व क्रिमिनल से है, यानी व्यक्ति पर भ्रष्टाचार के आरोप न हों, साफ-सुथरा चरित्र हो और उसका कोई आपराधिक रिकार्ड न हो तभी वह टिकट पा सकेगा.

रिपोर्ट मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola