ePaper

भाजपा MLA ने किया साधना सिंह का बचाव, कहा-स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है

Updated at : 21 Jan 2019 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा MLA ने किया साधना सिंह का बचाव, कहा-स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है

बलिया (उप्र) : भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अपनी पार्टी की विधायक साधना सिंह का खुलकर बचाव किया है. बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान साधना के बयान को सही करार देते हुए कहा कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को […]

विज्ञापन

बलिया (उप्र) : भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अपनी पार्टी की विधायक साधना सिंह का खुलकर बचाव किया है. बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान साधना के बयान को सही करार देते हुए कहा कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है. उन्होंने कहा कि "जून 1995 में हुए राज्य अतिथि गृह कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है , उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं."

सिंह ने कहा कि " वह हिटलर स्वभाव की हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित एक्ट का डंक मारती रही है." उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा, हम लोग लड़ाई लड़ेंगे.

मालूम हो कि मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती का जिक्र करते हुए कहा "हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती है और ना ही पुरुष. इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता. जिस महिला का इतना बड़ा चीर हरण हुआ लेकिन कुर्सी पाने के लिए उसने अपने सारे सम्मान को बेच दिया. ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं."

उन्होंने कहा" वह महिला नारी जाति पर कलंक है. जिस महिला की आबरू को भाजपा के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया. ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है. वह ना नर है, ना महिला है उसकी किस श्रेणी में गिनती करना है.’

हालांकि मामला तूल पकड़ते देख साधना ने माफी मांग ली थी. सपा और बसपा के साथ-साथ केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने भी भाजपा विधायक की इस टिप्पणी की निंदा की थी. बसपा ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola