अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले के दो आरोपियों को जेल से बाहर ले गयी पुलिस, 14 घंटे तक करेगी पूछताछ

जेल से बाहर ले जाती पुलिस
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं. पुलिस ने दो आरोपियों को 14 घंटे की रिमांड पर लिया है. उनसे पूछताछ कर गबन के नेटवर्क और धन के लेन-देन का खुलासा होने की उम्मीद है.
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft : अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है. बुधवार की सुबह पुलिस टीम जिला जेल पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद मामले के दो आरोपियों-सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रामाशंकर मिश्रा को अपने साथ लेकर रवाना हुई. कोर्ट से 14 घंटे की पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब दोनों से गहन पूछताछ की जाएगी. जांच एजेंसियां दोनों आरोपियों से पूछताछ कर कथित गबन के नेटवर्क, धन के लेन-देन और मामले में अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही हैं.
रिमांड के दौरान होगी गहन पूछताछ
जांच अधिकारियों के अनुसार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव राम मंदिर में चढ़ावे की नकदी की गणना और निगरानी से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाते थे. ऐसे में उनसे धन की गिनती, रिकॉर्ड के रखरखाव और कथित अनियमितताओं को लेकर विस्तार से पूछताछ की जाएगी. वहीं रामाशंकर मिश्रा से भी मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी जुटाई जाएगी. पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं.
SIT की जांच पर टिकी निगाहें
राम मंदिर चढ़ावा गबन के कथित मामले ने प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है. मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) की निगरानी में आगे बढ़ रही है. अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही हैं. रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां या नए खुलासे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर CEO पोस्ट के लिए होड़: 24 घंटे में 1000+ एप्लिकेशन, पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने भी किया अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










