अलीगढ़ में 150 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं

प्रियंका गांधी वाड्रा की 9 प्रतिज्ञाओं को लेकर चलाए जा रहे 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान में अलीगढ़ में भी सदस्यता अभियान शुरू किया गया. मंगलवार को 150 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने कांग्रेस की सदस्यता ली.
Aligarh News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की 9 प्रतिज्ञाओं को लेकर चलाए जा रहे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान के तहत अलीगढ़ में भी सदस्यता अभियान शुरू किया गया. पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने अचल ताल पर युवाओं को कांग्रेस में जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें 150 से अधिक युवतियों एवं महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली और कहा ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूंं.
‘लड़की हूं, लड़ सकती हूंं’ अभियान में छात्राओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. शीतल ठाकुर, राशि वार्ष्णेय, पूनम पांचाल, ज्योति कुमारी, पिंकी कुमारी, सुरभि सक्सेना, पायल दत्त शर्मा, सोनी सक्सेना, शगुफ्ता, रूही अग्रवाल आदि ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि महिलाओं को जीवन में संघर्ष करना ही पड़ता है. भले ही वो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हों या नौकरी करना, समाज उनके संघर्ष को नहीं समझता. प्रियंका गांधी ने महिलाओं की पीड़ा को समझा है और हम गर्व से कह सकते हैं कि ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूंं’.
Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में 17 नवंबर को BJP का व्यापारी सम्मेलन, शामिल होंगे ये दिग्गज मंत्री
सदस्यता अभियान में पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सक्सेना ने कहा कि प्रियंका गांधी ने छात्राओं को स्मार्टफोन, स्कूटी देने, महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर, बसों में यात्रा नि:शुल्क, युवाओं को रोजगार देने के लिए जो प्रतिज्ञा की है, आज इसी संकल्प को लेकर शहर विधानसभा में युवती और छात्राओं को जोड़ने का एक अभियान चलाया गया है.
Also Read: Aligarh News: IGNOU में एडमिशन की डेट बढ़ी, 22 नवंबर तक भरे जाएंगे फार्म
कांग्रेस के सदस्यता अभियान में प्रवीर सक्सेना, ऍम एल पापा, सुधीश वार्ष्णेय, मो. आसिफ, इमरान घोषी, ऋतिक सक्सेना, आयुष कुमार आदि उपस्थित थे.
रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




