ePaper

योगी बनेंगे 3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री

Updated at : 15 Mar 2020 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
योगी बनेंगे 3 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री

आगामी 19 मार्च को अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही अपने नाम एक विशिष्ट उपलब्धि भी दर्ज करा लेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश की गद्दी संभालने वाले योगी उत्तर प्रदेश में सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल पूरे करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे.

विज्ञापन

लखनऊ : आगामी 19 मार्च को अपनी सरकार की तीसरी वर्षगांठ मनाने जा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही अपने नाम एक विशिष्ट उपलब्धि भी दर्ज करा लेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश की गद्दी संभालने वाले योगी उत्तर प्रदेश में सरकार के पांच साल के कार्यकाल में से 3 साल पूरे करने वाले भाजपा के पहले मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे.

योगी से पहले कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे लेकिन उनमें से कोई भी तीन साल तक मुख्यमंत्री नहीं रह सका. कल्याण सिंह दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे. पहली बार वह 24 जून 1991 को मुख्यमंत्री बने और 6 दिसंबर 1992 तक इस पद पर बने रहे. उसके बाद वह 21 सितंबर 1997 से 12 नवंबर 1999 तक वह प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.

कल्याण सिंह के बाद राम प्रकाश गुप्ता प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. वह एक साल से कम यानी 12 नवंबर 1999 से 28 अक्टूबर 2000 तक इस पद पर रहे. उसके बाद राजनाथ सिंह ने गद्दी संभाली और वह 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे.

भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक के मुताबिक, योगी का यह कार्यकाल विशिष्ट उपलब्धियों से भरा है. उनके कार्यकाल के दौरान प्रयाग में अब तक का सबसे शानदार कुंभ आयोजित किया गया. इसके अलावा पहली बार प्रवासी भारतीय दिवस, इन्वेस्टर्स समिट और डिफेंस एक्सपो जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन भी हुए.

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने प्रदेश की 403 में से 312 सीटें जीती थीं जबकि उसके सहयोगी दल अपना दल सोनेलाल को नौ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 4 सीटें मिली थीं.

विज्ञापन
Mohan Singh

लेखक के बारे में

By Mohan Singh

Mohan Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola