IPS Transfer: योगी सरकार ने 11 आईपीएस किए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2022 12:44 PM
वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को पीएसी के पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनिल सिंह 2007 बैच के अधिकारी हैं. वहीं, उनकी जगह पर बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह की तैनाती की गई है. इसके अलावा सूची में कई अन्य जनपदों में भी फेरबदल किया गया है.
IPS Transfer News UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रविवार को 11 आईपीएस अफसरों के तबादले पर मुहर लगा दी है. वाराणसी कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह को पीएसी के पुलिस उप महानिरीक्षक लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अनिल सिंह 2007 बैच के अधिकारी हैं. वहीं, उनकी जगह पर बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह की तैनाती की गई है. इसके अलावा सूची में कई अन्य जनपदों में भी फेरबदल किया गया है.

बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह एसीपी वाराणसी बनाए गए हैं. वहीं, अनिल कुमार सिंह DIG पीएसी लखनऊ अनुभाग बनाए गए हैं. आलोक प्रियदर्शी एसपी रायबरेली बनाए गए हैं. श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ बने तो वहीं संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक देवरिया बनाये गए. शुभम पटेल पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बने हैं तो अशोक कुमार राय पुलिस अधीक्षक संबंध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाए गए हैं. कमलेश दीक्षित को पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










