मेरठ में बोरे से मिला महिला का निर्वस्त्र शव, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस ने दी चौंकाने वाली जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Feb 2023 8:14 PM
मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाले के पास बोरे में महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है. सूत्रों की माने को महिला की उम्र 35 साल के आसपास है.
Meerut News: उत्तर प्रदेश में अपराध की वारदातें लगातार बढ़ती ही रही हैं. इस बीच मेरठ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक नाले के पास बोरे में महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है.
दरअसल मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में रविवार को जमना नगर इलाके की गैस गोदाम वाली गली में नाले के पास बोरे से महिला का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है. सूत्रों की माने को महिला की उम्र 35 साल के आसपास है. फिलहाल अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मेरठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) अनिरुद्ध सिंह ने बताया शव खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाकिर कॉलोनी में नाले के पास पाया गया है. फिलहाल लापता लोगों के साथ युवती की फोटो सभी थाने में भेज दी गई है. अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस अधीक्षक अनिरुद्ध ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि महिला की हत्या उसके किसी जानकार ने ही की है. और महिला की पहचान छिपाने के लिए उसे बिना कपड़ों के बोरे में बांध कर फेंका गया है.
Also Read: Meerut: मेरठ में हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगाले जा रहे हैं. साथ ही फॉरेंसिक टीम, घटनास्थल पर जांच कर रही है. और साक्ष्य जुटाए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










