UP Weather Update: लखनऊ में रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जानिए अपने जिले का वेदर अपडेट

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Sep 2022 7:26 AM

विज्ञापन

UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने का अनुमान है. आईएमडी ने राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले 24 के दौरान बारिश होने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज सुबह से ही रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है. रुक-रुककर हो रही बारिश और ठंडी हवा के चलने से लखनऊ का मौसम सुहावना हो गया है. बीते कई दिनों से यूपी में मॉनसून की सक्रियता बरकरार है. आईएमडी के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्सों में अगले 24 के दौरान बारिश का अनुमान है.

लखनऊ में सुबह से बारिश का सिलसिल जारी

दरअसल, लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. इसका असर लखनऊ में देखने को मिल रहा है. लखनऊ में मंगलवार की शाम से हल्की बारिश का सिलसिला जारी है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों तेज बारिश हो सकती है. बारिश के प्रभाव को देखते हुए अगले 3 दिन तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है. भारी बारिश को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम योगी ने दिए मदद के निर्देश

इसी के साथ राज्य में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. राज्य में भारी बारिश के कारण मकान और दीवार गिरने से लगातार हादसों की भी खबर सामने आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुआनो नदी की बाढ़ के मद्देनजर इसके प्रभाव क्षेत्र में आने वाले नौ जिलों के पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को बाढ़ राहत के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं. लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने राज्य के पूर्वी हिस्सों के 15 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola