UP Weather Forecast : यूपी में 5 अगस्त तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Updated at : 03 Aug 2021 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
UP Weather Forecast : यूपी में 5 अगस्त तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon in Uttar Pradesh) सक्रिय है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

UP Weather Forecast : उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon in Uttar Pradesh) सक्रिय है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई है, जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक यूपी में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain in UP) जारी रहने की संभावना जताई है. सोमवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियम जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बता दें, मूसलाधार बारिश होने से कई जिलों में हालात बद से बदतर हो गए हैं. बाढ़ जैसे हालात हैं. प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इस वजह से नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित ठिकानों की तरफ जा रहे हैं.


नाव का इस्तेमाल कर रहे लोग

वहीं, झांसी शहर में जलभराव होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्हें नाव लेकर सड़क पर चलना पड़ रहा है.


इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कानपुर देहात, बहराइच, इटावा, जालौन, हमीरपुर, झांसी, श्रावस्ती, महोबा, बदायूं, एटा, कासगंज, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, ललितपुर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, आगरा, पीलीभीत, फिरोजाबाद, हाथरस, देवरिया और आसपास के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने व 51 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है.

Also Read: UP Vidhansabha Chunav 2022: दलित वोट पर कांग्रेस की नजर, हर घर का दरवाजा खटखटाने की तैयारी
प्रयागराज में हुई सबसे ज्यादा बारिश

सोमवार को प्रयागराज में सबसे ज्यादा प्रयागराज में 18.6 मिली मीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा हमीरपुर में 18, झांसी में 17, उरई में 13, इटावा में 6.0, बहराइच में 9.8, वाराणसी में 1.4, फुरसतगंज में 6.8, कानपुर देहात और मुजफ्फरनगर में 5.6, कानपुर नगर में 5.4, बलिया में 3.2, फैजाबाद में 2 और मेरठ में 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola