UP Weather Forecast : दो अगस्त तक यूपी में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

UP Weather Forecast: यूपी में मानसून (Monsoon in UP) सक्रिय है. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की, कहीं सामान्य तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है. लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के धौरहरा में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
-
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
-
यूपी के कई जिलों में 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
-
20 जिलों में हो सकती है भारी बारिश
UP Weather Forecast: यूपी में मानसून (Monsoon in UP) सक्रिय है. प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 20 जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि दो अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. हालांकि उसके बाद मानसून का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा.
मौसम विभाग ने शनिवार को प्रयागराज, चित्रकूट, ,मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी,संत रविदास नगर, बिजनौर,महोबा, झांसी, मुरादाबाद, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
Also Read: Weather Today 31 July 2021: झारखंड, बंगाल, बिहार, UP में मानसून उग्र, अगले 3 दिन रिकॉडतोड़ बारिश के आसार
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, प्रयागराज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. पिछले दो दिनों से पानी बहुत तेजी के साथ बढ़ा, जिससे गंगा किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
एक व्यक्ति ने बताया, "गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। पिछले दो दिनों से पानी बहुत तेजी से बढ़ा है। पानी बढ़ने से गंगा किनारे रहने वाले लोग अपना सामान लेकर सुरक्षित जगहों की तरफ़ जा रहे हैं।" pic.twitter.com/bKZ2AjesQl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2021
एक अगस्त को चित्रकूट, प्रयागराज, बांदा, कौशाम्बी, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, जौनपुर, फतेहपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, चंदौली, मीरजापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, महोबा और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं दो अगस्त को कानपुर नगर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, औरैया, लखनऊ, उन्नाव, बारांबकी, कौशाम्बी, कन्नौज, फतेहपुर, अमेठी और रायबरेली जिले में भारी बारिश होने की संभावना है.
उत्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण तराई वाले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. बारिश के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई है.राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को लखनऊ के कुछ इलाकों में चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई ह
मौसम विभाग ने प्रयागराज, हमीरपुर, इटावा, ललितपुर, संभल, अमरोहा, मथुरा, बांदा, आगरा, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी, मैनपुरी, रायबरेली, महोबा, बस्ती, अंबेडकरनगर, औरैया, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज, उन्नाव, कानपुर नगर, चित्रकूट, कानपुर देहात में 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है.
UP Board Result 2021 Live: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का 3.30 बजे आएगा रिजल्ट, परीक्षार्थियों को मिलेगा ये मौकाबता दें, यूपी में पिछले 24 घंटे में कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हुई. लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के धौरहरा में सबसे अधिक 20 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि बादलों की श्रृंखला यूपी के ऊपर है, जिस वजह से चक्रवात बन रहा है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव और गहरा गया है, जिससे बादलों का जमाव होने से खूब बारिश होगी. सके अलावा बंगाल की खाड़ी से निकली हवाएं हिमालय से टकराकर गंगा के तराई इलाके में बारिश का माहौल बना रही हैं.
Posted by : Achyut Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




