ePaper
Live Updates

UP Board Result 2021 Declared: 56 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट का रिजल्ट जारी

Updated at : 02 Aug 2021 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
UP Board Result 2021 Declared: 56 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट का रिजल्ट जारी

UPMSP UP Board 10th 12th Result 2021 Declared : उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड का परिणाम आज जारी हो गया. UPMSP की ओर से आज साढ़े 3 बजे रिजल्ट ( UP Board Result 20211) जारी हुआ. परिक्षार्थी नतीजे यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
4:04 PM. 31 Jul 214:04 PM. 31 Jul

मेरिट लिस्ट नहीं हुई जारी

इस वर्ष परीक्षा आयोजित नहीं होने की वजह से रिजल्ट वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड के अनुसार तैयार किए गए हैं. इसलिए यूपी बोर्ड कक्षा 10 के टॉपर 2021 की लिस्ट जारी नहीं की गई.

4:04 PM. 31 Jul 214:04 PM. 31 Jul

10वीं के रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

4:04 PM. 31 Jul 214:04 PM. 31 Jul

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं.

  • होम पेज पर, ‘UP Board 10th Result 2021’ लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करें.

  • स्क्रीन पर हाईस्कूल यानी 10वीं का रिजल्ट खुल जाएगा.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

UP Board 10th 12th Result: ऐसे डाउनलोड करें रोल नंबर

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in, upresults.nic.in ) पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर जानें इस लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करें. इसके बाद सर्च रोल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लिक कर दें. आपका रोल नंबर जेनरेट हो जाएगा. उसे डाउनलोड कर लें.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

UP Board 2021: ऐसे चेक करें ऑनलाइन रिजल्ट

UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर क्लिक करें.

होमपेज पर 10वीं या 12वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें.

एक नया पेज खुलेगा,

वेबपेज पर अपना नाम, रोल नंबर और जन्म तिथि भरे.

UPMPS बोर्ड रिजल्ट 2021 स्क्रीन पर देखने लगेगा.

अब चाहे तों परिणाम का प्रिंटआउट लें.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

UP Board Result: इस तरह चेक कर सकते हैं रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और upmsp.edu.in में देख सकते हैं.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

UP Board 2021: परीक्षा पास करने के इतना अंक लाना है जरूरी

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए परीक्षार्थियों को कम से कम 35 फीसदी नंबर लाने ही होंगे. इससे कम नंबर आता है तो परीक्षार्थी पास नहीं हो सकेंगे. बता दें, यूपी बोर्ड का रिजल्ट आज साढ़े तीन बडे आ जाएगा.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

 UPMSP Result Today:  56 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यूपी एजुकेशन बोर्ड ने कहा है कि इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 56 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें जिसमें 10वीं के करीब 27 हजार और 12वीं के 29 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हैं.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

UP Result 2021: परीक्षार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मिलेगा मौका

रिजल्ट जारी होने के बाद अगर कोई छात्र अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हो तो उसे दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. इसके अलावा यदि कोई छात्र लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स भी नहीं ला पाया है, लेकिन उसके मूल्यांकन व प्रैक्टिकल में पासिंग मार्क्स हैं तो उसे प्रमोट कर दिया जाएगा.

2:46 PM. 31 Jul 212:46 PM. 31 Jul

UP Result 2021: पिछले साल कैसा था परीक्षा परिणाम

साल 2020 में यूपी बोर्ड की 10वीं में 83.31 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए थे वहीं, 12वीं में 74.63 फीसदी पास किए थे. 10वीं में छात्राओं ने बाजी मार ली थी. रिया जैन नाम की छात्रा को करीब 97 फीसदी मार्क्स मिले थे.

9:27 AM. 31 Jul 219:27 AM. 31 Jul

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2021: रोल नंबर के लिए क्या करें

छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की जरूरत होगी. एले में परिक्षार्थी upmsp.edu.in पर जाकर अपना रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं या फिर वो अपने स्कूल से रोल नंबर ले सकते हैं.

10:19 AM. 31 Jul 2110:19 AM. 31 Jul

UP Board Result: ये है परीक्षा परिणाम का फार्मूला

उत्तर प्रदेश में पहली बार कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड का रिजल्ट बिना परीक्षा के ही जारी हो रहा हैं. परिणाम का मूल्यांकण पूर्व परफॉर्मेंस के आधार पर किया गया है. 10वीं की परीक्षार्थियों को कक्षा 9वीं के 50 फीसदी अंक और कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 फीसदी अंक के आधार पर तैयार किया गया है. वहीं, 12वीं का रिजल्ट कक्षा 10वीं के 50 फीसदी और कक्षा 11वीं के 40 फीसदी के साथ और 12वीं प्री बोर्ड के 10 फीसदी अंकों के आधार पर तैयार किया गया है.

10:19 AM. 31 Jul 2110:19 AM. 31 Jul

LIVE UPMSP Result Today: आज जारी होगा 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 

यूपी माध्‍यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज उत्तर प्रदेश बोर्ड (UP Board) की कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्‍ट जारी कर दिया जाएगा. रिजल्‍ट की घोषणा आज दोपहर साढ़े 3 बजे होगी. यूपी बोर्ड का रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी होंगे.

8:19 AM. 31 Jul 218:19 AM. 31 Jul

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola