यूपी में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब अनिवार्य, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

Updated at : 24 Nov 2020 10:16 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अब अनिवार्य, जानें कैसे करें रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश में मार्च 2021 से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसएनपी) वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे. ऐसे में जिन लोगों ने एक अप्रैल 2019 (31 मार्च 2019 तक पंजीकृत) से पहले गैर व्यावसायिक वाहन (कार, बाइक, स्कूटर आदि) खरीदा है, और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लिया है तो वे 28 फरवरी 2021 तक लगवा सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. वेबसाइट पर वाहन मालिक सुविधानुसार डीलर चुनकर रसीद प्राप्त कर सकते हैं. रसीद दिखाकर वह अपना काम आरटीओ ऑफिस में करवा सकते हैं.

वाहनों के लिए 2 गुना प्रदूषण जांच शुल्क देना होगा

वहीं प्रदेश में सभी प्रकार के वाहनों के लिए 2 गुना प्रदूषण जांच शुल्क देना होगा. नई व्यवस्था एक जनवरी से लागू होगी. महंगाई के इस दौर में वाहन स्वामियों पर अब एक और बोझ बढ़ जाएगा. वहीं प्रदूषण जांच के लिए वाहन स्वामियों को न भटकना पड़े इसके लिए मोबाइल प्रदूषण जांच केंद्र की शुरुआत की जाएगी.

इन वेबसाइट पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

परिवहन विभाग के अनुसार, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए संभागीय परिवहन कार्यालय आरटीओ से कोई काम नहीं होंगे. रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वाहन मालिकों को Bookmyhsrp.com और makemyhsrp.com पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. साइट पर वाहन मालिक सुविधा अनुसार डीलर के शोरूम का चयन का नंबर प्लेट लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. आवेदन करने के बाद इसकी रसीद जरूर लेकर अपना काम आरटीओ ऑफिस में करवा सकते हैं.

Also Read: योगी सरकार के निशाने पर अब दो हजार करोड़ की वक्‍फ संपत्तियां,CBI ने राज्य सरकार की सिफारिश के बाद शुरू की जांच
रजिस्ट्रेशन की बढ़ती मांग

नम्बर प्लेट बनने के बाद बाद में डीलर के यहां लगवा सकते हैं. फिलहाल रजिस्ट्रेशन की बढ़ती मांग की वजह से लखनऊ में शोरूम में 7 से 10 दिनों की वेटिंग चल रही है. इसकी वजह वजह धीमा सर्वर और आवेदनों की बढ़ती संख्या बताया जा रहा है.

Posted by: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola