UPTET Result 2021 Declared: रिजल्ट जारी, ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक रहेगा परिणाम
UPTET Result 2021 Declared: यूपीटीईटी (UPTET 2021) परीक्षा का रिजल्ट 8 अप्रैल यानी आज जारी हो गया है. परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई थी. अब इसके परिणाम को जानने का समय आ चुका है. UPTET Result से जुड़ी हर अपडेट पाने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ…
एक नजर उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों पर
सचिव परीक्षा नियामक अनिल भूषण ने रिजल्ट के बारे में बताया है कि 6.60 लाख अभ्यर्थी पास हुए हैं. प्राइमरी लेवल पर 38 फीसदी, अपर प्राइमरी में 28 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए हैं. प्राथमिक स्तर पर 4 लाख 43 हजार 598 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित हुए हैं. इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर पर 2 लाख 16 हजार 994 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं.
ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 अप्रैल तक रहेगा परिणाम
यूपी टीईटी का परिणाम जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी उक्त परीक्षा परिणा का अवलोकन निर्धारित वेबसाइट https://updeled.gov.in के जरिए कर सकते हैं. यहां से इसका प्रिंट आउट भी निकाला जा सकता है. परीक्षाफल 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा. हालांकि, यूपीटीईटी की वेबसाइट अभी नहीं खुल रही है. उम्मीद है कि रिजल्ट अपलोड किया जा रहा है. जल्द ही परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे.
यूपीटेट पास करने के लिए मिनिमम कितने मार्क्स चाहिए…
यूपीटेट पास करने के लिए कुछ न्यूनतम अंक तय किए गए हैं. कम से कम इतने मार्क्स क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को लाना जरूरी तय किया गया है.
जनरल और EWS को 60 फीसदी और 90 मार्क्स
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स
अनुसूचित जाति (एससी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 55 फीसदी और 82.5 मार्क्स
यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद कटऑफ का गणित कुछ यूं समझें…
यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद कटऑफ भी जारी होगी. सामान्य वर्ग व आरक्षित वर्ग की कटऑफ अलग-अलग होगी. कटऑफ मार्क्स पाने वाले अभ्यर्थी पास होंगे. कटऑफ भी uppbpb.gov.in पर चेक की जा सकेगी. बस कुछ ही घंटों में परिणाम जारी कर दिए जाएंगे.
अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भूल गए हों तो…
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: अब यूपीटीईटी परीक्षा लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर दिख रहे रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब फॉरगॉट रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें.
स्टेप 6: सब्मिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर पाएं.
आज जारी होगा यूपीटीईटी का रिजल्ट
UPTET Result 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 के रिजल्ट का अभ्यर्थियों को अब और इंतजार नहीं करना होगा. टीईटी का रिजल्ट शुक्रवार यानी आज जारी होगा. इससे पहले गुरुवार यानी 7 अप्रैल को फाइनल आंसर-की (UPTET Answer key) जारी कर दी गई है. यूपीटीईटी परिणाम जारी करने के लिए शासन ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी को अनुमति दी गई है. रिजल्ट यूपीटीईटी के वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किया जाएगा करें चेक
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए