औरंगाबाद में सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने शव रखकर NH-19 किया जाम

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद में NH-19 पर सड़क हादसे में 27 वर्षीय चंचल राठौर की मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे व सुरक्षा की मांग को लेकर हाईवे जाम किया. प्रशासन ने पहुंचकर आश्वासन दिया, यातायात बहाली के प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन

औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंशी बिगहा के समीप नेशनल हाईवे-19 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान मुंशी बिगहा निवासी दिलकेश्वर राठौर के पुत्र चंचल राठौर के रूप में की गई है. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन

हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया. गुस्साए लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे एनएच-19 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. प्रदर्शनकारी पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और हाईवे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग कर रहे थे.

प्रशासनिक अधिकारियों ने की समझाने की कोशिश

घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी (सीओ) नारायण राय, प्रभारी थानाध्यक्ष रिंकू कुमारी तथा स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया.

Also Read : औरंगाबाद सदर अस्पताल में कचरे का अंबार, प्रसव वार्ड और SNCU के बगल फैली गंदगी; मरीज परेशान

अधिकारियों ने सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कवायद जारी है. पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात को सुचारू रूप से बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन