UP Weather Update: स्वतंत्रता दिवस पर कैसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल, जानें किन इलाकों में होगी बारिश

UP Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,15 अगस्त से 17 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है.
Lucknow News: आज 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के छोटे- बड़े सभी शहरों में सुबह से ही जश्न का माहौल है. आजादी का ये पर्व बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर ये जनना जरूरी हो जाता है कि आज मौसम हमारा कितना साथ देगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,15 अगस्त से 17 अगस्त तक उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में मानसून के एक्टिव रहने की संभावना है.
मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने 40 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में आज उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश की संभावना है. प्रदेश में इन दिनों लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.
मौसम विभाग ने अपने दैनिक बुलेटिन में 15 से 17 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने 15 अगस्त यानी आज के दिन पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है. 15 से 17 तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना रहेगा. ऐसे में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, एक कम दबाव का क्षेत्र भारतीय उपमहाद्वीप में पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की उम्मीद है. इससे मध्य भारत में भारी बारिश देखने को मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




