ePaper

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, 35700 पदों पर मांगे जाएंगे आवेदन

Updated at : 05 Feb 2023 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
UP Police Recruitment: यूपी पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, 35700 पदों पर मांगे जाएंगे आवेदन

UP Police Recruitment 2023: यूपी पुलिस की ओर से नई कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन फरवरी के लास्ट तक जारी किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ ने कांस्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है.

विज्ञापन

UP Police Constable Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य में यूपी पुलिस की ओर से नई कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन फरवरी के लास्ट तक जारी किया जा सकता है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित रिक्तियों की संख्या में बढ़ोतरी की है. फिलहाल, आवेदन की डेट को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन फरवरी में जारी किया जा सकता है.

ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी विज्ञापन की जानकारी

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upbpbp.gov.in पर अपडेट कर दिया जाएगा. अभ्यर्थियों को लंबे समय से यूपी पुलिस भर्ती शुरू होने का इंतजार है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोर्ड ने कांस्टेबल भर्ती के लिए निर्धारित रिक्तियों की संख्या 26210 में करीब 9000 पदों की और बढ़ोतरी की है. इस बीच यूपी सरकार की ओर से नई कांस्टेबल भर्ती जल्द शुरू किए जाने का संकेत भी मिल चुका है.

दिसंबर 2022 में होनी थी भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरवरी यानी इसी महीने में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है, हालांकि ये भर्ती पहले दिसंबर 2022 में शुरू होनी थी, जोकि अलग-अलग कारणों को चलते टल गई, अब जानकारी मिली है कि, 9000 पदों की और बढ़ोतरी के साथ कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी. एक अनुमान के मुताबिक, इस भर्ती के लिए करीब 20 लाख आवेदन आ सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola