Live Updates

UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, अखिलेश यादव ने सदन से किया वॉकआउट

Updated:
विज्ञापन

Uttar Pradesh Assembly Building decorated by Tri Colour cloth Ahead of the 73rd Independence Day celebration in Lucknow on Monday.Photo by Pramod Adhikari 12-08-2019

UP Monsoon Session Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है. प्रदेश के सभी विधायकों को आज विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अखिलेश यादव ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

विज्ञापन

मॉनसून सत्र के आखिरी दिन सपा का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र का पांचवे दिन सपा ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इसके बाद अखिलेश यादव अचानक सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करते सपा दफ्तर पहुंचे अखिलेश यादव. इस दौरान उनके साथ मौजूद विधायक हाथ में पोस्टर, बैनर लेकर उनके साथ निकले.

अखिलेश यादव ने सदन से किया वॉकआउट

UP Monsoon Session Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज पांचवा दिन है, लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अखिलेश यादव ने सदन से वॉकआउट कर दिया है.

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र का 5वां दिन आज

यूपी विधानसभा के मॉनसून सत्र (Monsoon session) का आज पांचवा दिन है. सदन में विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी. सदन के सभी विधायकों को आज विधानसभा की ओर से टैबलेट दिए जाएंगे.

लंच और टैब भी बांटे जाएंगे 

बता दें कि विधानसभा में योगी सरकार की ओर से ऐलान किया गया है कि प्रदेश के सभी विधायकों को इस बार विधानसभा की ओर से टैब दिए जाएंगे. इसके अलावा सीएम ने यह भी कहा कि गुरुवार को सभी महिला सदस्यों के अलावा सभी विधानसभा सदस्यों के लिए भी लंच विधानसभा की ओर से होगा और इसमें सभी सदस्यों को हिस्सा लेना चाहिए.

डॉ. रागिनी सोनकर ने महिला अत्याचारों की गिनाई फेहरिश्त

UP Monsoon Session LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू, अखिलेश यादव ने सदन से किया वॉकआउट

सपा की महिला विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने दोबारा अपनी बात उठाते हुए कहा, ‘महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर सबका ध्यान ले जाना चाहती हूं.’ इस बीच उन्होंने लखनऊ में स्कूल से लौटते समय नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया. उसके साथ एक माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया. बाद में उस बच्ची ने वहां से भागकर थाने में मदद मांगी. मगर उसे झूठा बताया गया. बाद में दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ तो मुकदमा दर्ज किया गया. इसके साथ ही उन्होंने कई महिला अपराधों की फेहरिश्त सदन के पटल पर रखी. इसके जवाब में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि महिला अपराधों में जांच के बाद यदि पुष्टि हुई है तो उसी के अनुपात में सजा भी दी गई है. उन्होंने कहा कि महिला हेल्पलाइन 181 के माध्यम से 4.84 लाख महिलाओं को सहायता प्रदान की गई है. वहीं मिशन शक्ति के तहत 8.90 करोड़ महिला और पुरुषों को जागरूक किया गया है.

महंगाई पर महिला विधायकों ने की चर्चा

महिला विधायक डॉ रागिनी सोनकर ने अपनी बात में कहा कि आज सदन में सिर्फ महिलाओं को बोलने का अवसर दिया गया है. इसके लिए आप सभी का आभार. इसके कांग्रेस आराधना मिश्र मोना ने कहा, ‘नियम 156 के तहत महंगाई जैसे विषय पर बोलने का अवसर देने के लिए धन्यवाद. महंगाई का सबसे ज्यादा असर रसोई पर पड़ा है. 70 साल में सबसे ज्यादा महंगाई वर्तमान दौर में है.’ उन्होंने कहा कि गैस सिलिंडर के दाम पर सब्सिडी देने की बात कही गई थी. उज्ज्वला योजना आने बाद 400 रुपये का सिलिंडर 1100 रुपये में खरीद रही हैं. आज उज्ज्वला योजना की लाभ लेने वाली 85 प्रतिशत महिलाओं को उज्ज्वला सिलिंडर खरीदने में सक्षम नहीं हैं. इसका जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 22 ऐसी चीजें हैं जिनपर पूरे देश में किसानों के हित की बात की जाए तो पेट्रोल और डीजल के भाव का है तो राज्य के पास वैट के माध्यम का ही टैक्स होता है. यह टैक्स पूरे देश में सबसे कम यूपी में है. उज्ज्वला सिलिंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola