Mainpuri By Election Result Live: डिंपल यादव 288461 वोटों से विजयी घोषित, दिया गया प्रमाण पत्र
Mainpuri By Election Result Live Updates in Hindi: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव रिजल्ट के लिये मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है. चुनाव परिणाम का रुझान सुबह 10 बजे तक मिलने की संभावना है. रिजल्ट देर शाम तक मिलने की उम्मीद है. भाजपा और सपा ने उप चुनाव में जीत का दावा किया है. मतगणना से जुड़ा हर अपडेट लाइव यहां देखें…
डिंपल यादव ने बड़े अंतर से रघुराज शाक्य को हराया
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. मतगणना के बाद प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित किया. डिंपल यादव ने 288461 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को हराया है. डिंपल यादव ने 618120 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 मत मिले हैं.डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं.
ट्विटर पर शिवपाल ने अपना बायो बदला, नेता समाजवादी पार्टी लिखा
ट्विटर पर शिवपाल यादव ने अपना बायो बदला.शिवपाल ने खुद को नेता समाजवादी पार्टी लिखा.इससे पहले शिवपाल यादव के आवास और गाड़ी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का झंडा हटा दिया गया. इसकी जगह समाजवादी पार्टी के झंडे ने ले ली. अखिलेश यादव ने स्वयं शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा. इसे प्रसपा का सपा में औपचारिक तौर पर विलय माना जा रहा है.
डिंपल को 288461 मतों की बढ़त
मैनपुरी में डिंपल यादव और रघुराज शाक्य के बीच मतों का फासला और ज्यादा हो गया है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 618120 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329659 मत मिले हैं. डिंपल 288461 मतों की बढ़त बना चुकी हैं.
डिंपल को 64.08 प्रतिशत मत मिले
मैनपुरी में डिंपल यादव की रिकार्ड जीत का ऐलान होना बाकी है. निर्वाचन आयोग जल्द इसकी घोषण करेगा. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक डिंपल यादव ने 617625 वोट हासिल किए हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य को 329489 मत मिले हैं. डिंपल को 64.08 प्रतिशत और रघुराज शाक्य को 34.18 फीसदी वोट मिले हैं.
डिंपल पर वोटों की बारिश, जीत का ऐलान बाकी
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर डिंपल यादव ने अब भारी बढ़त बना ली है.संसदीय क्षेत्र में मतगणना पूरी हो गई है. डिंपल की जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. ताजा अपडेट के मुताबिक डिंपल यादव ने 251691 वोटों की बढ़त बनायी है. सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 538259 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 286568 मत मिले.
शिवपाल यादव के घर-गाड़ी पर लगा सपा का झंडा
मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों ने मुलायम परिवार को सियासी तौर पर भी एक कर दिया है.शिवपाल यादव के आवास और गाड़ी पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया का झंडा हटा दिया गया है. इसकी जगह समाजवादी पार्टी के झंडे ने ले ली है. अखिलेश यादव ने स्वयं शिवपाल यादव को सपा का झंडा सौंपा. इसे प्रसपा का सपा में औपचारिक तौर पर विलय माना जा रहा है. शिवपाल यादव ने कहा कि अब हर जगह सपा का झंडा लगाया जाएगा.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए