ePaper

UP में 70 लाख छात्रों को नहीं मिले स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 1200 रुपए, शिक्षा मंत्री ने बताया कारण

Updated at : 25 Aug 2022 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
UP में 70 लाख छात्रों को नहीं मिले स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए 1200 रुपए, शिक्षा मंत्री ने बताया कारण

UP News: यूपी के सरकारी विद्यालयों के लगभग 70 लाख छात्रों के बैंक अकाउंटआधार से लिंक ने होने कारण उन्हें स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले हैं. बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि...

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 1.91 करोड़ छात्रों में से लगभग 70 लाख छात्रों को अभी तक स्कूल यूनिफॉर्म खरीदने के लिए पैसे नहीं मिले हैं, क्योंकि इन छात्रों का आधार कार्ड उनके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं थे.

बैंक अकाउंट से आधार लिंक होना जरूरी

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि, जिन छात्रों का आधार कार्ड उनके बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है, उन्हें इस कल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित रखा गया है. हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि लाभ लेने वाले छात्रों के पास आधार ऑथेंटिकेशन हो, यानी उनकी आधार से जुड़ी जानकारी हमारे पास हो. ताकि लाभार्थी छात्रों की पहचान की जा सके.

यूनिफॉर्म न होने पर भी मिलेगा स्कूल में प्रवेश

उन्होंने बताया कि, आधार की जानकारी न होने के कारण संभावना है कि छात्रों का एक से अधिक स्कूलों में एडमिशन हो, क्योंकि उनके माता-पिता पिछले स्कूल को सूचित किए बिना ही अन्य स्कूल में बच्चे का एडमिशन करा देते हैं. ऐसे में छात्रों के आधार की जानकारी होने बहुत जरूरी है. वहीं बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि किसी भी छात्र को यूनिफॉर्म के अभाव में स्कूल में प्रवेश करने से नहीं रोका जाएगा.

छात्रों के खातों में भेजे जा रहे 1200 रुपए

दरअसल, बेसिक शिक्षा विभाग ने 1 अगस्त से यूनिफॉर्म खरीदने के लिए छात्रों के खातों में 1200 रुपए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) की प्रक्रिया शुरू की थी. यह राशि उन्हीं छात्रों को दी जा रही है, जिनके माता-पिता के बैंक खाते से छात्रों का आधार लिंक है. विभाग ने कहा कि प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य के सभी न्याय पंचायत संसाधन केंद्रों पर अस्थायी रूप से आधार अपडेट केंद्र स्थापित किए जाएंगे.

किस काम के लिए कितने रुपए दिए जा रहे

उत्तर प्रदेश में प्रत्येक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक छात्र को डीबीटी के माध्यम से 600 रुपए दो वर्दी (Dress), 200 रुपए एक स्वेटर के लिए, 125 रुपए एक जोड़ी जूते, 175 रुपए एक स्कूल बैग और 100 रुपए दिए जाते हैं चार कॉपी, दो पेन, दो पेंसिल, दो शार्पनर और दो इरेज़र खरीदे के लिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola