UP Chunav 2022 Live News: ‘छेदीलाल’ के ट्वीट बता रहे हैं कि सफाया गोरखपुर में भी तय है- कांग्रेस
UP Chunav 2022 Live News Updates: यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव होने के बाद अब सभी दलों की नजर दूसरे चरण पर टिकी हुई है. भाजपा (BJP), सपा (SP), बसपा (BSP) और कांग्रेस (Congress) की ओर से जनसभाएं आदि तेज हो चली हैं. हर तरह की चुनावी खबरों की अपडेट जानने के लिए बने रहें प्रभात खबर के साथ.
कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी पर साधा निशाना
कांग्रेस ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘छेदीलाल’ के ट्वीट बता रहे हैं, कि सफाया गोरखपुर में भी तय है.

सीएम योगी के बयान पर ओवैसी का जवाब
सीएम योगी के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का जवाब आया है. एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत को गीता, कुरान, गुरुग्रंथ साहिब पर भरोसा है. सीएम योगी ने कहा था कि भारत संविधान से चलेगा ना की शरिया से.
दूसरे चरण के लिए प्रचार थमा, 14 फरवरी को वोटिंग
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है. इसके लिए चुनाव प्रचार पर शनिवार की शाम 6 बजे से रोक लग गई है. दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर- की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में 586 उम्मीदवार हैं.
कन्नौज में पीएम नरेंद्र मोदी कर रहे जनता से संवाद
शनिवार को कन्नौज तिर्वा में जनसभा कर रहे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कन्नौज में इत्र की खुशबू आती है. यहां के लोगों की मेहनत कन्नौज की आब-ओ-हवा में साफ दिखती-झलकती है. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद से दो परिवार के लोगों को जीत के सपने दिखने बंद हो गए हैं. उन्होंने कहा, ‘आएंगे तो योगी ही.’
UP Election 2022: सपा के गढ़ कन्नौज में पीएम मोदी बोले- दो परिवार के लोगों को अब नहीं दिख रहे जीत के सपने
सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कही बड़ी बातें…
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ सहारनपुर की देवबंद, रामपुर, मनिहारन एवं गंगोह विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे. इस बीच उन्होंने जनता से कहा कि मां शाकुंभरी देवी की धरती पर कमल का फूल खिलेगा.
शाहजहांपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की जनसभा
शाहजहांपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि खाट खड़ी हो गई है भाजपा की. पहले चरण के चुनाव में ही सपा के समर्थन में लोगों ने बढ़-चढ़कर वोट दे रहे हैं.
UP Election 2022: शाहजहांपुर में सपा सुप्रीमो अखिलेश का तंज- परिवार वाले ही जानते हैं परिवार की समस्या
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए