UP Chunav 2022: शोहरतगढ़ विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितना रहा वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2022 5:53 PM

विज्ञापन

यूपी में आज छठे चरण का मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में आने वाले शोहरतगढ़ विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में शाम 5 बजे तक 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां पांच चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज छठे चरण का मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में आने वाले शोहरतगढ़ विधानसभा सीट पर भी पांचवें चरण में मतदान हुआ. सिद्धार्थनगर जिले में शाम 5 बजे तक 49.77 प्रतिशत मतदान हुआ.

शोहरतगढ़ विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में आती है. यहां से 2017 में अपना दल (सोनेलाल) के अमर सिंह चौधरी विधायक बने थे. उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद जमील को 22,124 वोटों से हराया था.

शोहरतगढ़ सीट का सियासी इतिहास

  • 1977-शिवलाल मित्तल- जनता पार्टी

  • 1980, 1985, 1989- कमल साहनी- कांग्रेस

  • 1991- शिवलाल मित्तल- बीजेपी

  • 1993, 1996- रविंद्र उर्फ पप्पू चौधरी, बीजेपी

  • 2002- दिनेश सिंह- कांग्रेस

  • 2007- चौधरी रवींद्र प्रताप- कांग्रेस

  • 2012- लालमुन्नी सिंह- सपा

  • 2017- अमर सिंह चौधरी- अपना दल (सोनेलाल)

शोहरतगढ़ सीट से मौजूदा विधायक

  • शोहरतगढ़ सीट से वर्तमान में अपना दल (सोनेलाल) के अमर सिंह चौधरी विधायक हैं.

  • अमर सिंह चौधरी की उम्र 50 वर्ष है.

  • अमर सिंह चौधरी ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है.

शोहरतगढ़ विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता : 3,05,453

  • पुरुष : 1,64,501

  • महिला : 1,40,952

शोहरतगढ़ की जनता के मुद्दे

  • महंगाई

  • शिक्षा

  • सड़कों की समस्या

  • बेरोजगारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola