UP Chunav 2022: लखनऊ पूर्वी विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ

यूपी में तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. लखनऊ पूर्व में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. लखनऊ जिले में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं 2017 में 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. लखनऊ पूर्व में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. लखनऊ जिले में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं 2017 में 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.
यूपी राजधानी की लखनऊ पूर्वी विधान सभा सीट में भले ही 30 साल से भाजपा का परचम लहरा रहा हो, लेकिन इस सीट को 1960 में मुख्यमंत्री देने का श्रेय भी जाता है. 1960 में इस सीट से कांग्रेस के चंद्रभानु गुप्त विधायक चुने गए थे और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था. इसके अलावा यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. लालजी टंडन, फिर उनके बेटे आशुतोष टंडन और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र कमल खिला चुके हैं. सूबे में कई बार सरकार बना चुकी सपा और बसपा के प्रत्याशी यहां से अभी तक जीत हासिल नहीं कर पाए हैं.
-
2017 में यहां भाजपा के आशुतोष टंडन जीते, मंत्री बने
-
2014 में उप चुनाव में आशुतोष टंडन पहली बार जीते थे
-
2012 में बीजेपी से कलराज मिश्र जीते
-
1996, 2002, 2007 में भाजपा से विद्यासागर गुप्ता जीते
-
1993 में भगवती प्रसाद ने जीत हासिल की
-
1991 भाजपा ने यहां पहली बार खाता खोला, भगवती प्रसाद शुक्ला विधायक बने
-
1989 में जनता दल से रविदास मेहरोत्रा विधायक बने
-
1974 से 1985 तक कांग्रेस की स्वरुप कुमारी बख्शी का परचम लहराया
-
1969 में जनसंघ के बंशलाल शुक्ला और 1967 में जन संघ के आरएस कपूर जीते
-
1962 में कांग्रेस के किशोरी लाल अग्रवाल जीते
-
1957 में पीएसपी के त्रिलोकी सिंह विधायक बने
-
1951 में पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस के चंद्रभानु गुप्त जीते
-
अनुसूचित जाति- 80,000
-
क्षत्रिय- 70,000
-
ब्राह्मण- 65,000
-
मुस्लिम- 40,000
-
कायस्थ- 30,000
-
यादव- 25,000
-
कुल 451408
-
पुरुष 237602
-
महिला 213788
-
थर्ड जेंडर 18
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




