UP Chunav 2022: लखनऊ मध्य विधानसभा में कैसा रहा मतदान और कितनी रही वोटिंग प्रतिशत, जानें सबकुछ
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Feb 2022 6:31 PM
यूपी में तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. लखनऊ मध्य में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. लखनऊ जिले में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं 2017 में 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के चुनावी दंगल जारी है. यहां तीन चरणों में चुनाव हो चुके है. जिसके बाद आज चौथे चरण का मतदान हुआ. लखनऊ मध्य में भी चौथे चरण में मतदान हुआ. लखनऊ जिले में शाम 5 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं 2017 में 58.45 प्रतिशत मतदान हुआ था.
यूपी की राजधानी लखनऊ में विधानसभा की नौ सीटें हैं. इनमें से एक है लखनऊ मध्य सीट. यह सीट लखनऊ लोकसभा के अंतर्गत आती है. इस सीट पर पहला चुनाव 1951 में हुआ था. जिसमें कांग्रेस के हरीश चंद्र बाजपेयी ने जीत हासिल की थी. 1989 से यहां बीजेपी के ही प्रत्याशी जीतते आ रहे थे.
शहरी क्षेत्र की होने के कारण इस सीट पर आमतौर पर बीजेपी का ही दबदबा रहा है. लेकिन 2012 में समाजवादी पार्टी के रविदास मेहरोत्रा ने इस सीट को जीतकर साइकिल का परचम लहरा दिया था. लेकिन अगले ही चुनाव (2017) में भाजपा के टिकट पर ब्रजेश पाठक ने इस सीट को फिर से बीजेपी के खाते में डाल दिया. इस जीत के बाद योगी सरकार में उन्हें कानून मंत्री भी बनाया गया था. हालांकि इस सीट का सियासी इतिहास बहुत ही रोचक रहा है.
-
2017 : ब्रजेश पाठक – बीजेपी
-
2012 : रविदास मेहरोत्रा – सपा
-
1993 : राम प्रकाश – बीजेपी
-
1996 : सुरेश कुमार श्रीवास्तव – बीजेपी
-
2002 : सुरेश कुमार श्रीवास्तव – बीजेपी
-
2007 : सुरेश कुमार श्रीवास्तव – बीजेपी
2017 में भाजपा के टिकट पर ब्रजेश पाठक ने इस सीट को फिर से बीजेपी के खाते में डाल दिया. इस जीत के बाद योगी सरकार में उन्हें कानून मंत्री भी बनाया गया था.
-
मुस्लिम- 90,000
-
ब्राह्मण- 40,000
-
कायस्थ- 50,000
-
वैश्य, तेली, भुर्जी- 80,000
-
सोनकर-25,000
-
अनुसूचित जाति- 10,000
-
कुल मतदाता- 368411
-
पुरुष – 195058
-
महिला- 173334
-
थर्ड जेंडर- 6
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










