UP Breaking News Live: 11 IPS का तबादला, यहां देखें सूची
UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…
11 IPS का तबादला, यहां देखें सूची


अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला शर्मा को निलंबित
अमरोहा की डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदु बाला शर्मा को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निलंबित कर दिया है. वह छह महीने से बिना कार्यालय आए वेतन ले रही थीं. उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए. इस मामले में तत्कालीन सीएमओ संजय अग्रवाल के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा लगातार वेतन बनाने वाले लिपिक संतोष कुमार पर भी विभागीय कार्रवाई का आदेश हुआ है. मामले में संलिप्त कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज करने के लिए आदेश दिए गए हैं. इस मामले की शिकायत डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से की गई थी. प्रथम दृष्टया जांच के बाद उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए.
सभी 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया- कानपुर डीसीपी साउथ
कानपुर में एक इमारत के तहखाने में रखे कूड़े में लगी आग को लेकर कानपुर डीसीपी साउथ पी कुमार ने बताया कि, हम इसके पीछे के कारण की जांच कर रहे हैं. इमारत में एक अस्पताल, कोचिंग और एक कार्यालय के साथ तीन मंजिलें थीं. सभी 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, आग पर काबू पा लिया गया है.
अमोनिया रिसाव मामले में रिपोर्ट दर्ज
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव में किसी की भी मौत नहीं हुई है. 59 लोगों को जेएन मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया है, उनकी हालत खतरे से बाहर है. जांच के लिए जिला उद्योग केंद्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मजिस्ट्रेट की तीन स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. फिलहाल, स्थिति सामान्य है.
आगरा के पांच विद्यालय को बंद करने के निर्देश
आगरा में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है. आगरा के पांच विद्यालय को बंद करने के निर्देश दिए हैं. बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे विद्यालय. जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. आगरा के ख्वास पुरा, खैरिया मोड़ पर संचालित हो रहे थे विद्यालय
अलीगढ़ की एक फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से कई लोग बेहोश
अलीगढ़ की अल दुआ मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार कई लोगों के बीमार होने की खबर है. फिलहाल, अधिक जानकारी का इंतजार है.
लेखक के बारे में
By Sohit Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए