Live Updates

UP Breaking News Live: गौतमबुद्ध नगर में 24 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 6 तक के स्कूल

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर में 24 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 6 तक के स्कूल

गौतमबुद्ध नगर में 24 सितंबर को भी कक्षा 1 से 6 तक के स्कूल बंद रहेंगे. यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. डीएम गौतमबुद्ध नगर के डीएम के अनुसार 23 सितंबर को हुई बारिश के चलते सड़कों-गलियों में हुए जलभराव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. डीएम के अनुसार छात्र-छात्राओं सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक इस आदेश को लागू करें.

UP Breaking News Live: गौतमबुद्ध नगर में 24 सितंबर को भी बंद रहेंगे कक्षा 1 से 6 तक के स्कूल

आमरण अनशन के 18वें दिन छात्रों ने किया अनोखा प्रदर्शन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 400 प्रतिशत बढ़ी फीस के विरोध में चल रहे अनशन में अब रोज कुछ नया विरोध देखने को मिल रहा है. शुक्रवार को प्रदर्शन के 18वें दिन आमरण अनशन पर छात्रों के समर्थन में 5 छात्रों ने मुंडन करवाया.

माफिया मुख्तार अंसारी को 5 साल की कैद की सजा 

जेलर को धमकी देने के मामले में सात वर्ष कैद की सजा के बाद अब मुख्तार को इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने गैंगस्टर एक्ट के 23 वर्ष पुराने मामले में पांच वर्ष कैद की सजा सुनाई है. साथ ही, 50 हजार रुपया जुर्माना भी लगाया है.

सीएम योगी  ने बाढ़ प्रभावित जिलों का किया हवाई सर्वेक्षण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. सीएम ने गोरखपुर, संतकबीरनगर और बस्ती, अयोध्या, गोंडा और बाराबंकी का हवाई सर्वेक्षण किया. इसके साथ ही संबंधित जिलों के डीएम से बाढ़ राहत कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी.

सिद्धार्थनगर में पीएफआई का संदिग्ध कार्यकर्ता गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में एटीएस और आईबी ने पीएफआई के संदिग्ध कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है. पीएफआई कार्यकर्ता 28 वर्षीय अर्नीसुर रहमान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी गांव का रहने वाला है. लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर एटीएस की नजर थी. फिलहाल, उसे एटीएस और आईबी पूछताछ के लिए किसी गोपनीय स्थान पर ले गई है.

मरीज के परिवार के सदस्य की पिटाई करने वाला गार्ड बर्खास्त

नोएडा में एक सुरक्षा गार्ड ने एक मरीज के परिवार के सदस्य की पिटाई कर दी. इस मामले में अब केस दर्ज कर गार्ड को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. ये जानकारी आशुतोष द्विवेदी, एडीसीपी नोएडा ने दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola