Live Updates

UP Breaking News Live: कल दिल्ली में होगा राजू श्रीवास्तव, मुख़्तार अंसारी को HC ने सुनाई सात साल की सजा

Updated at :21 Sep 2022 4:13 PM
विज्ञापन
UP Breaking News Live: कल दिल्ली में होगा राजू श्रीवास्तव, मुख़्तार अंसारी को HC ने सुनाई सात साल की सजा

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मुख़्तार अंसारी को हाईकोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा

मुख़्तार अंसारी को हाईकोर्ट ने सुनाई सात साल की सजा. जेलर को धमकाने के मामले में चल रहा था मामला. लखनऊ के आलमबाग थाने में दर्ज था मुक़दमा. 22 साल पहले के मामले में जस्टिस डीके सिंह ने सुनाई सज़ा.

राजू श्रीवास्तव का दिल्ली के एम्स में निधन

Raju Srivastava Passes Away: राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सामने आई है. दिल्ली एम्स में उनका बीते 41 दिनों से इलाज चल रहा था, आज उन्होंने इलाज के दौरान अंतिम सांस ली.

सीएम योगी से मुलाकात के बाद ओपी राजभर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओपी राजभर ने मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राजभर बिरादरी को ST का दर्जा दिलाने की मांग रखी. इस पर सीएम योगी ने सहमति जताते हुए केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है. इस बीच ओपी राजभर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, सपा और बसपा ने कभी इस लड़ाई नहीं लड़ी. उन्होंने सिर्फ इस मामले को लटकाने का काम किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पिताजी केंद्र में भी रक्षा मंत्री रह चुके हैं, लेकिन अभी इस मुद्दे को नहीं उठाया.

संतकबीरनगर में दबंगों ने दो युवकों को दी तालिबानी सजा, गिरफ्तार

संतकबीरनगर में दबंगों ने दो युवकों को तालिबानी सजा दी है. युवकों को निर्वस्त्र कर कमरे में बंद कर बेरहमी पिटाई की गई. मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होती ही पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ गया है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में 5 लोगों को हिरासत में लिया है. मामला कोतवाली खलीलाबाद शहर का है.

लखनऊ में अवैध फैक्ट्री में लगी भीषण आग

राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर शाम पारा के सलेमपुर पतौरा में एक फैक्ट्री में आग लग गई. इस दौरान केमिकल के ड्रम फटने से हुए धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई. इस बीच आग की चपेट में आने से उन्नाव जिले के एक मजदूर सुशील कुमार शर्मा की जिंदा जलकर मौत हो गई.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola