Live Updates

UP Breaking News Live: चंदौली में दीवार ग‍िरने से 3 मजदूरों की मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

चंदौली में दीवार ग‍िरने से 3 मजदूरों की मौत

चंदौली जिले के प्रभुपुर गांव में दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है. बचाव अभियान तेजी से क‍िया जा रहा है. चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया क‍ि घटनास्‍थल पर बचाव का कार्य तेजी से क‍िया जा रहा है.

वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Lucknow News: लखनऊ में सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ के सरकारी आावास पर कॉल करके वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इसकी सूचना म‍िलते ही सुरक्षा एजेंस‍ियां सतर्क हो गई हैं. जांच एजेंस‍ियां कॉल करने वाले की पड़ताल करने में गजुट गई हैं. दरअसल, वाराणसी के ज‍िस कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है वहां ज्ञानवापी तथा श्रृंगार गौरी का मामले की सुनवाई चल रही है.

गोरखपुर की दिव्यांशी गांधी और शास्त्री पर रखेंगी विचार

दो अक्टूबर गांधी जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय हाल में दिवंगत राष्ट्रीय नेताओं की श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में गोरखपुर की दिव्यांशी श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी. 35 युवाओं को इस कार्यक्रम के लिए देश भर से आमंत्रित किया गया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की दिव्यांशी श्रीवास्तव भी हैं. दिव्यांशी श्रीवास्तव गोरखपुर की मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से इस वर्ष बीटेक सिविल इंजीनियर से डिग्री हासिल की है.

बृजलाल खाबरी बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष

यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो गया है. बीएसपी छोड़कर आए बृजलाल खाबरी को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा 6 नए प्रांतीय अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं. नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव, योगेश दीक्षित को प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बृजलाल खाबरी BSP में कैडर के नेता हुआ करते थे.

5G सर्विस की शुरुआत पर सीएम योगी ने पीएम का किया धन्यवाद

5G सेवाओं और इंडिया मोबाइल कांग्रेस के उद्घाटन पर वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हम सब PM मोदी के आभारी हैं जिन्होंने डिजिटल इंडिया की इस 5th जनरेशन की सुविधा से देश का जोड़ा है और काशी को भी जोड़ा है. मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं.

लखनऊ के गोल्फ क्लब को किया गया सील

राजधानी लखनऊ के गोल्फ क्लब को सील कर दिया गया हैर, दो रिटायर्ड जज क्लब की जिम्मेदारी सौंप दी गई है. कोर्ट के दखल के बाद ये एक्शन लिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola