Live Updates

UP Breaking News Live Updates: दारूल उलूम देवबंद ने किया मदरसों के सर्वे का सर्वेक्षण

Updated at : 18 Sep 2022 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: दारूल उलूम देवबंद ने किया मदरसों के सर्वे का सर्वेक्षण

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
12:40 PM. 18 Sept 2212:40 PM. 18 Sept

दारूल उलूम देवबंद ने किया मदरसों के सर्वे का सर्वेक्षण

दारूल उलूम देवबंद ने उत्तर प्रदेश में हो रहे मदरसों के सर्वे का समर्थन करना तय किया है्. यूपी में मदरसों के सर्वे के बीच दारुल उलूम देवबंद में रविवार को बड़ा सम्मेलन किया. दरअसल, यूपी सरकार प्रदेश में मदरसों का सर्वे करा रही है. इसमें गैर मान्यता और मान्यता प्राप्त दोनों ही मदरसे ही शामिल हैं. दो दिन पहले लखनऊ में इस्लामी शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र माने जाने वाले नदवा कॉलेज के मदरसे का सर्वे किया गया था. इसमें कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन के अधिकारियों पूरी मदद की थी. लेकिन एक पक्ष ऐसा भी है जो प्रदेश में मदरसों के सर्वे को मुस्लिमों के खिलाफ साजिश के तौर पर देख रहा है.

12:40 PM. 18 Sept 2212:40 PM. 18 Sept

गोरखपुर में पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़

गोरखपुर में पुलिस और पशु तस्करों में हुई मुठभेड़ हुई है. एक पशु तस्कर मुठभेड़ में घायल हो गया है. दो पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. घायल पशु तस्कर कुशीनगर जिले के कुबेर स्थान का रहने वाला है. पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है. गोरखपुर के चिलुआताल थानाक्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी. पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है. पकड़ा गया बदमाश जुल्फीकार शातिर गौ तस्कर और हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस के मुताबिक, उस पर गोरखपुर के अलावा कुशीनगर और देवरिया जिले में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं.

10:35 AM. 18 Sept 2210:35 AM. 18 Sept

यूपी विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सर्वदलीय बैठक

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार यानी 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. इस संबंध में सुचारू तरीके से विधानसभा के संचालन के लिए रविवार को दोपहर में सर्वदलीय बैठक आहूत की गई है. बता दें कि मानसून सत्र के दौरान इस बार एक दिन सिर्फ महिलाओं के नाम होगा. विधानसभा सत्र में इस दिन केवल महिला सदस्यों को बोलने में प्राथमिकता दी जायेगी. महिला उत्थान, सशक्तिकरण, साक्षरता, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता जैसे विषयों पर महिला सदस्य अपनी और जनता की बात रखेंगी. इसमें दिनभर और कोई विधायी कार्य नहीं होगा. केवल दिन भर इसी मुद्दे पर महिला सदस्य चर्चा करेंगी. विधानसभा का मानसून सत्र 19 सितंबर से शुरू होना है. विधानसभा चुनाव 2022 में 47 महिला विधायक जीत कर आईं हैं. इस बीच सत्र की तैयारियों के लिए 18 सितंबर को कार्यमंत्रणा समिति, सर्वदलीय बैठक व सुरक्षा संबंधी बैठकें होंगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola