Live Updates

UP Breaking News Live: दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव का जाना हालचाल

Updated at : 16 Sep 2022 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
UP Breaking News Live: दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव का जाना हालचाल

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
2:12 PM. 16 Sept 222:12 PM. 16 Sept

मुलायम सिंह यादव का हाल जानने मेदांता पहुंचे अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का हालचाल जाना. बता दें मेदांता में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है.

11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

यूपी में हुई घटनाओं पर मुआवजे का ऐलान करे सरकार- अखिलेश

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘उप्र में तेज बारिश से कई लोगों की मृत्यु हो गयी है, घर-सम्पत्ति का भारी नुकसान हुआ है, खेतीबाड़ी बर्बाद हुई है व शहरों में जल निकासी की व्यवस्था चौपट होने से जीवन दूभर हो गया है. भाजपा सरकार की बदइंतजामी का ख़ामियाज़ा प्रदेश की जनता क्यों भुगते. सरकार तुरंत मुआवज़े की घोषणा करे.

11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

लखनऊ में दीवार गिरने की घटना पर अमित शाह ने जताया दुख

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में दीवार के गिरने से नौ लोगों की मौत की घटना पर दुख व्यक्त किया है. शाह ने ट्वीट कर लिखा, ‘लखनऊ में भारी बारिश के कारण दीवार के गिरने से हुई दुर्घटना बहुत दुःखद है. स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद कर रहा है. इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

सपा प्रवक्ता आईपी सिंह भेजे गए जेल

सपा प्रवक्ता आई पी सिंह को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. दरअसल, पुराने मुकदमे में लंबे समय से गैरहाजिर रहने पर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर गुरुवार को हाजिर हुए .

11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

उत्तर प्रदेश में 7 पीपीएस अफसरों के तबादले

योगी सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में 7 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. इस क्रम में विनोद कुमार पांडेय एएसपी क्राइम एटा बनाए गए हैं, तो स्नेहलता उपसेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी नोएडा बनाई गई हैं. इसके अलावा हरेंद्र कुमार एएसपी अमेठी बनाए गए और राकेश कुमार सिंह प्रथम ASP गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा बनाए गए हैं. नीचे दी गई लिस्ट में विस्तार से देखें किस अधिकारी को कौन-सी तैनाती मिली है.

UP Breaking News Live: दिल्ली के मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव का जाना हालचाल
11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

शिवपाल यादव ने आज बुलाई अहम बैठक

शिवपाल यादव ने आज प्रसपा की एक अहम बैठक बुलाई है. इस बैठक में प्रसपा के सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्षों भी बैठक में शामिल होंगे.

11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

लखनऊ में बाउंड्री वॉल गिरने से 9 लोगों की मौत

Lucknow breaking: तेज बारिश के बीच राजधानी लखनऊ में हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां दिलकुशा गार्डन में बाउंड्री वाल गिरने से लगभग 8 लोगों की मौत की खबर है. फिलहाल, मौके पर डीएम और सीएमओ मौजूद हैं.

11:50 AM. 16 Sept 2211:50 AM. 16 Sept

बारिश से लखनऊ में 12वीं तक के स्कूल आज रहेंगे बंद

राजधानी लखनऊ में बीते दो दिन से लगातार रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी भर गया है. यहां कलेक्‍ट्रेट से लेकर वीआईपी सड़कों तक पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने शुक्रवार यानी आज लखनऊ के सारे स्‍कूल बंद रखने का आदेश दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola