UP Breaking News Live: भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 40 लोग झुलसे, मौके पर राहत कार्य जारी

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी…

विज्ञापन

भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 40 लोग झुलसे 

Bhadohi Durga Puja Fire News: भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लगने से 40 से अधिक लोग झुलस गए. आग लगने से बड़ी संख्या में पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी में रेफर कर इलाज दिया जा रहा है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. भदोही के औराई थानाक्षेत्र में हुई इस भयानक हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया है. यह जानकारी एसपी ने दी है.

बाहुबली फेम प्रभास व अभिनेत्री कीर्ति सेनन ने किये रामलला के दर्शन

UP Breaking News Live: भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 40 लोग झुलसे, मौके पर राहत कार्य जारी

बाहुबली फेम अभिनेता प्रभास व अभिनेत्री कीर्ति सेनन ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किये. वह राम की पैड़ी पर अपनी आने वाली फिल्म ‘आदि पुरुष’ का टीजर भी रिलीज करेंगे.

मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबियत, सपा ने ट्वीटर पर जारी किया बयान

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गयी. उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि उनका ऑक्सीजन लेवल गिरने के कारण अचानक उन्हें भर्ती कराने की जरूरत पड़ी. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित उनका परिवार गुरुग्राम के लिये रवाना हो गया है. बीजेपी नेता और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव और शिवपाल यादव भी दिल्ली पहुंच रहे हैं.

सपा के प्रदेश अध्‍यक्ष भी पहुंचे कोरथा गांव

UP Breaking News Live: भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 40 लोग झुलसे, मौके पर राहत कार्य जारी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और बिठूर के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला भी ड्योढ़ी घाट स्‍थ‍ित मोक्ष धाम पहुंचे. उन्‍होंने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद करने की बात कही.

सीएम योगी पहुंचे कोरथा गांव, पीड़ित परिवारों से कर रहे मुलाकात

कानपुर में हुए भीषण सड़क हादसे की पीड़ा झेल रहे मृतकों के पर‍िजनों से सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मुलाकात की. उन्‍होंने कोरथा गांव पहुंचकर सबका हालचाल जाना. उन्‍होंने सबको ढांढस देते हुए हरसंभव मदद देने की बात कही.

ट्रैक्टर ट्राली से पनकी मंदिर जा रहे लोगों को पुल‍िस ने रोका

UP Breaking News Live: भदोही में दुर्गा पंडाल में आग लगने से 40 लोग झुलसे, मौके पर राहत कार्य जारी

कानपुर के साढ़ थानाक्षेत्र में सड़क हादसा होने से 26 लोगों की मौत होने के बाद आउटर पुलिस उतरी सड़क पर. सचेंडी कस्बे से ट्रैक्टर ट्राली से पनकी मंदिर जा रहे दर्शन करने वालों को मंडी चौकी इंचार्ज श्रवण तिवारी हेड कांस्टेबल उमेश यादव ने ट्रैक्टर ट्राली को रोका और सभी श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ट्राली से उतारा. सभी श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से सुरक्षित भेजा गया. कानपुर आउटर के सचेंडी थानाक्षेत्र का है मामला.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola