UP Board Exam: परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में लागू रहेगी धारा 144, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Mar 2022 8:51 AM
UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2022 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी. परीक्षा के लिए से 1 किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपी और स्कैनिंग कार्य परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेगा.
UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, बोर्ड की 10th और 12th की परीक्षाएं 24 मार्च, 2022 से शुरू होकर 20 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी. इस बीच बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन बनाने और नकल माफियाओं पर नकेल कसने की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.
यूपी बोर्ड (up board exam 2022) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2022 को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी. परीक्षा के लिए से 1 किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपी और स्कैनिंग कार्य परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेगा. मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों के साथ प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं.
दरअसल, यूपी बोर्ड एग्जाम में नकल कराने वालों पर इस बार प्रशासन की पैनी नजर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल (UP 10th Board Exam) और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा (UP 12th Board Exam) में संगठित रूप से नकल कराने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई किए जाने का फैसला किया गया है. सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी. वहीं पहली बार कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी.
Also Read: UP Board Exam 2022: प्रयागराज DM-SSP ने कंट्रोल रूम का लिया जायजा, कहा- नकल कराने वालों पर लगेगा रासुका
मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त मण्डलायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की. उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने ये भी जानकारी दी कि संवेदनशील जिलों में एसटीएफ नजर रखेगी. परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा. वहीं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया जाएगा. बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










