Live Updates

UP Board Class 10th Result 2022 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं के पर‍िणाम में टॉपर्स लिस्‍ट में छाया कानपुर

Updated:
विज्ञापन

UP Board Class 10th Result 2022 LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट आज जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद, यूपी बोर्ड 10 वीं के परिणाम को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के मुताबिक, हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा.

विज्ञापन

यूपी बोर्ड दसवीं ���े पर‍िणाम में वाराणसी से भी कई होनहार शामिल

1. आशुतोष कुमार 96.33%

2. अमित यादव 95.17%

3. अमर कुमार मौर्य 95 %

4. मौसम यादव 94.33%

5. अनुज कुमार मिश्रा 94.17%

6. विधान सिंह 93.67%

नैंसी ओझा 93.67%

7. शिवम वर्मा 92.83%

अवनीश पटेल 92.83%

8. श्रेयांस विश्वकर्मा 92.17%

9. आकांक्षा पटेल 92 %

10. अंकिता सोनकर 91.83%

अजय कुमार 91.83%

कौशल कांत पाल 91.83%

संध्या पाल 91.83%

निहारिका मौर्या 91.83%

वाराणसी के आशुतोष ने भी नाम किया रोशन

आशुतोष कुमार, शांति शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज आयर ने 96.33 प्रतिशत अंक के साथ हाईस्कूल में वाराणसी में टॉप किया. प्रदेश की लिस्ट में आशुतोष 8वें स्थान पर हैं. आशुतोष के पिता दुलारराम ने बताया कि वे इसी स्कूल में छोटे पद पर कर्मचारी हैं. यह नौकरी नहीं होती तो घर चलाना मुश्किल हो जाता. उनका बच्चा LKG से ही इसी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है. दुलारराम ने बताया कि वाराणसी के सुलेमापुर में सिंधोरा रोड से दो किलोमीटर दूर उनका एक कच्चा मकान है. एक बड़ा लड़का गांव से बीए की पढ़ाई कर रहा है. लड़की भी है. जो मां घर का काम-काज देखती हैं. बातचीत में दुलारराम ने बताया कि उनके परिवार में किसी के पास स्मार्ट फोन भी नहीं है.

प्रभात खबर पर जानें यूपी बोर्ड रिजल्‍ट की हर खास बात

कानपुर के प्र‍िंंस पटेल ने किया टॉप, यूपी बोर्ड 10वीं के देखें टॉप  

UP Board Class 10th Result 2022 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं के पर‍िणाम में टॉपर्स लिस्‍ट में छाया कानपुर

यूपी बोर्ड 10वीं के पर‍िणाम जारी, 88.18 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

यूपी बोर्ड के तहत 10वीं के पर‍िणाम जारी कर दिए गए हैं. माध्‍यमिक शिक्षा पर‍िषद की ओर से जारी किए गए पर‍िणाम में 88.18 फीसदी छात्र-छात्राओं को सफलता मिली है. 10वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मारी है. 91.69 प्रतिशत छात्राएं सफल आई हैं. कानपुर के प्र‍िंस पटेल ने 10वीं में टॉप किया है. वहीं, 85.25 प्रतिशत छात्र उत्‍तीर्ण हुए हैं. कानपुर की क‍िरण कुशवाहा और मुरादाबाद की संस्‍कृत‍ि ठाकुर को दूसरा स्‍थान प्राप्‍त हुआ है.

आज आएगा यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) 2022 का परिणाम

यूपी बोर्ड की दसवीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 2022 का परिणाम आज घोषित किया जाएगा. परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in के पर देखा जा सकेगा. हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा.

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं

यहां होम पेज पर ही आपको 10वीं के रिजल्ट का लिंक मिलेगा

जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा

इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा

जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं

10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद ही आप देख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola