UP Board Result LIVE: यूपी बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट घोषित – upmsp.edu.in और upresults.nic.in

Updated:
विज्ञापन

UP Board Result 2022 10th 12th LIVE Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) का बोर्ड रिजल्ट जारी हो गया है. यूपी बोर्ड 10 वीं के परिणाम को upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के दसवीं के परीक्षा में छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.69 और छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 82.05 रहा है.

विज्ञापन

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपर्स और पास करने वाले छात्र और छात्राओं को सीएम योगी ने दी बधाई

UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं के रिजल्ट में तीन लाख से ज्यादा छात्र फेल हुए हैं.

यूपी बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट में फतेहपुर के 6 बच्चों ने जगह बनायी है. फतेहपुर की दिव्यांशी 12वीं बोर्ड की ओवर ऑल टॉपर्स हैं.

12वीं के टॉपर्स 

फतेहपुर की दिव्यांशी पहले स्थान पर – 95.40 प्रतिशत

बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह और प्रयागराज की अंशिका यादव दूसरे स्थान पर- 95 प्रतिशत

तीसरे स्थान पर फतेहपुर के बालकृष्ण – 94.20 प्रतिशत

प्रयागराज की जिया मिश्रा और प्रखर पाठक चौथे स्थान पर – 94 प्रतिशत

प्रयागराज आंचल मिश्रा और बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा चौथे स्थान पर – 94 प्रतिशत

जितिन राय, स्वाति गोस्वामी और सुल्तानपुर की श्रैया सोनी पांचवे स्थान पर – 93.80 प्रतिशत

फतेहपुर की मुस्कान तिवारी और प्रिया, सुल्तानपुर के रेशु , बाराबंकी के प्रवीण कुमार, और गोंडा की मुस्कान शुक्ला छठवें स्थान पर – 93.40 प्रतिशत

जालौन की श्रुति गुप्ता सातवें स्थान पर – 93.20 प्रतिशत

ये हैं 12वीं के टॉपर्स 

UP Board Result 2022 में कक्षा 12वीं में फतेहपुर की दिव्यांशी को 95.40 फीसदी अंक मिले हैं. 95 फीसदी अंकों के साथ योगेश प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं. कक्षा 12वीं में दूसरे स्थान पर रही प्रयागराज की अंशिका यादव को कुल 95 फीसदी अंक मिले हैं. तीसरे स्थान पर बालकृष्ण हैं, उन्हें 94.20 फीसदी अंक मिले हैं. प्रयागराज की 94 फीसदी अंकों के साथ जिया मिश्रा और प्रखर पाठक चौथे स्थान पर हैं.

यूपी बोर्ड में 19 लाख से अधिक बच्चे पास हुए हैं. 9 लाख 28 हजार 543 छात्र पास हुए हैं. 9 लाख 28 हजार 706 छात्राएं पास हुई हैं. इस बार 12वीं में 81.21 फीसदी छात्र और 90.15 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola