Live Updates

UP Chunav 2022 Live Updates: विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने SP से दिया इस्तीफा, BJP की लेंगे सदस्यता

Updated:
विज्ञापन

UP Chunav 2022 Live Updates: यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है. सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) में रोज नई रणनीति पर मंथन हो रहा है. हर पल की पॉलिटिकल अपडेट्स जानने के लिए बने रहें ‘प्रभात खबर’ के साथ…

विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफ़ा

विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सपा से दिया इस्तीफ़ा. अब वह अधिकृत रूप से भाजपा में शामिल होंगे.

‘यूपी चुनाव में भाजपा के साथ अपना दल और निषाद पार्टी’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दी. इस विषय पर दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस की जा रही है. इस बीच अपना दल की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने नीट परीक्षा में पिछड़ों के आरक्षण को हटाने के लिए राजनीति की गई थी. इसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही किया था. वहीं, निषाद समाज के नेता संजय निषाद ने कहा कि मत्स्य मंत्रालय अलग होने से फायदा हुआ है. मछुआरा समाज की दिक्कतों का समाधान हुआ है.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों पर आज वर्चुअल बैठक

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बुधवार को प्रत्याशियों के नामों को लेकर बैठक करेगी. यह बैठक वर्चुअल की जाएगी. बता दें कि कांग्रेस की ओर से 125 उम्मीदवारों के नाम जारी किए जा चुके हैं. इनमें से 50 नाम महिलाओं के थे. इसमें उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने अपना सिम्बल देते हुए चुनाव लड़ाने की बात कही है.

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, देखें नाम

UP Chunav 2022 Live Updates: विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने SP से दिया इस्तीफा, BJP की लेंगे सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए 30 नामों वाली स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी कर दी गई है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई नेताओं को यूपी में मतदाताओं को अपनी ओर मिलाने की तैयारी की गई है.

1. पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी यूपी में करेंगे प्रचार

2. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान करेंगे प्रचार

3. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी प्रचार

4. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करेंगे प्रचार

5. मथुरा सांसद हेमा मालिनी, यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया करेंगे प्रचार

6. सुरेंद्र नागर, जनरल वीके सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, बीएल वर्मा, राजवीर सिंह, एसपी सिंह बघेल साध्वी निरंजन ज्योति, कांता कर्दम करेंगे प्रचार

7. रजनीकांत महेश्वरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र कश्यप, जेपीएस राठौर और भोला सिंह खटीक, जसवंत सैनी करेंगे प्रचार

EC से पूछा सवाल, डिजिटल प्रचार के लिए भाजपा कैसे थी तैयार

UP Chunav 2022 Live Updates: विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने SP से दिया इस्तीफा, BJP की लेंगे सदस्यता

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस बीच एक सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों से पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोगों को डिजिटल प्रचार की जानकारी थी. उन्होंने बताया कि सपा तो पहले से ही मॉडर्न समय के हिसाब से तैयार थी. यहां से दुनिया में कहीं भी कनेक्ट हो सकते हैं. मगर चुनाव आयोग के निर्देश से पहले ही भाजपा के नेताओं, मंत्रियों, संगठन के लोगों आदि के यहां वाईफाई और सिस्टम आदि लग गए हैं. इसका मतलब तो यही हुआ कि भाजपा के लोगों को चुनाव आयोग के निर्देशों के बारे में पहले से पता था.

अखिलेश बोले- अपर्णा को नेताजी ने काफी समझाया था

एक सवाल के जवाब में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा, ‘उनको (अपर्णा यादव) नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने काफी समझाया था.’ उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से भाजपा के टच में इधर के लोग हैं. उसी तरह भाजपा के भी कई नेता अब भी हमारे टच में हैं.’ सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एडवोकेट भानु प्रताप सिंह और वीरांगना ऊदादेवी संगठन के लोगों की पार्टी में ज्वाइन भी कराई. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बैंक खाते खुलवाने का श्रेय सपा सरकार में हुआ था. एडवोकेट भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सपा में गठबंधन का मतलब सिर्फ भाजपा से देश को बचाना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola