Bareilly News: ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jan 2022 7:35 AM
Bareilly News: बरेली में बुधवार को दर्दनाक हादसा गया. ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से दो दोस्तो की मौत हो गई.
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में बुधवार रात ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से दो दोस्तो की मौत हो गई.राहगीरों की सूचना पर पहुँचे परिजनों में कोहराम मच गया.शहर के किला थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है. शहर के किला के बाकरगंज निवासी दो दोस्त मोटर मैकेनिक का काम करने वाले अफरोज (23) व ऑटो चालक शारिक (25) बाकरगंज स्थित रेलवे क्रासिंग के पुल को पैदल पार कर रहे थे. इसी दौरान लखनऊ की ओर से रामपुर को जाने वाले रेलवे ट्रैक पर इंजन आ गया.इसको देख दोनों ने पुल पार करने के लिये दौड़ लगा दी.
वहीं,पुल पार करने से पहले ही इंजन आकर उनसे टकरा गया और वह लोग उसकी चपेट में आ गये.इसमें उनकी मौत हो गई.वहीं इस घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर आ गये. इसके बाद कोहराम मच गया. सूचना पर आरपीएफ, जीआरपी समेत किला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मृतको के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. बाकरगंज चौकी इंचार्ज रजनीश ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवार के सुपुर्द कर दिया जायेगा.
Also Read: Bareilly News: बरेली में ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों हाथ कटे, सामने आयी यह बड़ी वजह
एक रिश्तेदार को सुपुर्द-ए-खाक कर कर ही लौट रहे थे दोनों
परिजनों के मुताबिक अफरोज व शारिक बाकरगंज के ही एक रिश्तेदार का इंतेकाल होने पर सुपुर्दे खाकर कर के लौट रहे थे. इसी दौरान वह लोग बाकरगंज क्रॉसिंग पर पहुंचे और तेज रफ्तार से आ रहे इंजन की चपेट में आ गये.
रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










