Aligarh News: मोदी-योगी और हिंदू धर्म पर पोस्ट करने शिक्षिका सस्पेंड, अब जा सकती है नौकरी

नुसरत जहां अलीगढ़ के जवां ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल में पढ़ाती हैं. महिला स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर का भी कार्य देख रही हैं. शिक्षिका पर आरोप है कि वह सरकारी टीचर होते हुए व्हाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करती रहती हैं.
Aligarh News: सरकारी शिक्षिका होते हुए राजनैतिक एवं आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर महिला को निलंबित कर दिया गया. महिला के ऊपर विस्तृत जांच बिठा दी गई है. अगर विस्तृत जांच में महिला शिक्षिका दोषी पाई गई तो नौकरी भी जा सकती है.
नुसरत जहां अलीगढ़ के जवां ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल में पढ़ाती हैं. महिला स्कूल में प्रभारी हेडमास्टर का भी कार्य देख रही हैं. शिक्षिका पर आरोप है कि वह सरकारी टीचर होते हुए व्हाट्सएप इत्यादि सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट करती रहती हैं. आरोप है कि महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी पोस्ट कीं थीं. हिंदू धर्म पर भी टिप्पणी करते हुए कई पोस्ट महिला शिक्षिका ने की थी.
Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में नॉट फॉर सेल लिखीं सरकारी दवाएं पड़ी हुई मिलीं, जानें क्या है पूरा मामला?
महिला शिक्षिका की शिकायत मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने मामले की प्रारंभिक जांच कराई. सरकारी कर्मचारी रहते हुए नियमावली के अनुसार राजनीतिक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर प्रारंभिक जांच में महिला दोषी पाई गई. बीएसए ने महिला शिक्षिका को तत्काल सस्पेंड कर दिया. प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद महिला शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया गया और महिला शिक्षिका के खिलाफ विस्तृत जांच बिठा दी गई. विस्तृत जांच खंड शिक्षा अधिकारी बीएन दैपुरिया करेंगे. ऐसा माना जा रहा है के विस्तृत जांच में अगर महिला शिक्षिका दोषी पाई जाती है, तो सेवा समाप्त भी हो सकती है.
Also Read: Aligarh News: अलीगढ़ में इस बार नहीं लगेगा बलदेव छठ मेला, दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु हुए मायूस
रिपोर्ट : चमन शर्मा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




