Kanpur News: कानपुर में IIT से PHD कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Updated at : 07 Sep 2022 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
Kanpur News: कानपुर में IIT से PHD कर रहे छात्र ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कानपुर में आईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार रात फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र का शव कमरे में लटका मिला. फिलहाल, पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में आईआईटी के एक छात्र ने मंगलवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को छात्र का शव कमरे में लटका मिला. फिलहाल, पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. मृतक की पहचना प्रशांत सिंह (32) के रूप में की गई है, जोकि वाराणसी का रहने वाला है. छात्र आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहा था.

दरअसल, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि, मंगलवार रात करीब दस बजे हॉस्टल में रहने वाले साथी छात्रों को प्रशांत का कमरा बंद दिखा, तो उन्होंने कमरे को खोलने के लिए दरबाजा खटखटा, लेकिन गेट नहीं गेट नहीं खुला. छात्रों ने मामले की जानकारी आईआईटी प्रशासन को दी. आईआईटी प्रशासन के लोग पहुंचे तो दरबाजा खोला गया, कमरे में अंदर देखा तो प्रशांत का शव फंदे से लटका मिला.

आईआईटी प्रशासन ने छात्र को फंदे से उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उस को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस के मुताबिर, छात्र के सुसाइड मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है. एसीपी ने बताया घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

फिलहाल, हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि, तथ्य जांच में जो भी निकल सामने आएगा. उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola