सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के काफिले को बीच बाजार किसने रोका? तंज- बड़ा कठिन है यूपी में सफर चल सको तो चलो
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Mar 2022 9:41 PM
पूरा मामला बड़ा दिलचस्प है. यूपी में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे इहम मुद्दों में एक आवारा पशु का उठा था. सपा सुप्रीमो ने तो अपनी हर जनसभा में यहां तक ऐलान कर दिया था कि यदि किसी की मौत आवारा सांड़ की टक्कर से होगी तो उसके परिजनों को पांच लाख रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी.
Lucknow News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला बुधवार को अचानक रुक गया. पूर्व मुख्यमंत्री ने इसके लिए ट्वीट भी किया. उन्होंने ट्वीट में यूपी में दोबारा चुनी गई भाजपा सरकार को इसके लिए दोषी कहा. देखते ही देखते सोशल मीडिया में ट्वीट वायरल हो गया. उस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.
सफ़र में साँड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 16, 2022
बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो! pic.twitter.com/ZunRV6qlPa
दरअसल, पूरा मामला बड़ा दिलचस्प है. यूपी में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव 2022 में सबसे इहम मुद्दों में एक आवारा पशु का उठा था. सपा सुप्रीमो ने तो अपनी हर जनसभा में यहां तक ऐलान कर दिया था कि यदि किसी की मौत आवारा सांड़ की टक्कर से होगी तो उसके परिजनों को पांच लाख रुपए तक की आर्थिक मदद दी जाएगी.
इस मुद्दे की गंभीरता को भांपने में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी देरी नहीं की. उन्होंने वादा कर दिया कि सरकार बनते ही छह माह के अंदर आवारा पशुओं के रखरखाव की पूरी व्यवस्था की जाएगी. साथ ही, अवैध बूचड़खानों को किसी तरह से इन पशुओं की हत्या नहीं करने देंगे. योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का जल्द ही गठन होने वाला है. मुद्दा आवारा पशुओं खासकर गोवंशों का गर्माया हुआ है.
बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव का काफिला कहीं जा रहा था. अचानक ही उनके काफिले के सामने से एक आवारा सांड़ गुजरने लगा. इसका वीडियो शूट हो गया. उसे अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, ‘सफ़र में सांड़ तो मिलेंगे… जो चल सको तो चलो, बड़ा कठिन है यूपी में सफ़र जो चल सको तो चलो!’ इस तंज के साथ ही उन्होंने यूपी की राहों में आने वाली आवारा पशुओं की समस्या को उठा दिया. कुछ ही देर में यह ट्वीट वायरल हो गया. लोग तरह-तरह के कमेंट करके अपनी भावनाएं जताने लगे. एक ट्वीटर यूजर ने तो इसे ‘योगी की सेना’ तक कह दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










