UP Election: ममता बनर्जी की एंट्री पर सिद्धार्थ नाथ का हमला- अखिलेश के गुंडाराज का समर्थन करने आईं यूपी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Feb 2022 11:37 AM
दो दिवसीय दौर पर यूपी पहुंची ममता बनर्जी पर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी यूपी में गुंडाराज का समर्थन करने आई हैं.
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी रह गया है. 10 फरवरी को पहले चरण के लिए मतदान होना है. इससे पहले प्रदेश की राजनीति में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की एंट्री हो गई है. सोमवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मिलने के बाद आज ममता बनर्जी प्रेस कांफ्रेंस करेंगी. इस बीच योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि, ममता बनर्जी यूपी में गुंडाराज का समर्थन करने आई हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि, ममता बनर्जी बंगाल में एक गुंडाराज चला रही हैं और यहां पर अखिलेश यादव का जो गुंडाराज चला था. वो उसका समर्थन करने आई हैं. उत्तर प्रदेश की जनता ने फैसला कर लिया है कि अखिलेश जी और उनकी पार्टी को पूरी तरह से कोल्ड स्टोरेज में डाल देंगे.
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी दो दिवसीय दौरे पर यूपी आ गई हैं. लखनऊ पहुंचते ही ममता बनर्जी का सपा का सुप्रीमो अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल समेत समाजवादी पार्टी के अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक यूपी चुनाव को लेकर चर्चा भी चली. मंगलवार दोपहर 11.30 बजे से ममता बनर्जी और सपा अखिलेश यादव के साथ प्रदेश कार्यालय में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगी. इसके बाद वर्चअल रैली को संबोधित करेंगी. यहां से वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










