UP: हिमाचल के कुल्लू में दर्दनाक हादसा, टैंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से वाराणसी के सात छात्रों की मौत

UP News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. यहां टैंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से वाराणसी के सात छात्रों की मौत हो गई है, जबकि अन्य 10 पर्यटक बुरी तरह से जख्मी हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Varanasi News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार में एक टेंपो ट्रैवलर के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. हादसा बीती रात करीब 8.30 बजे का है, जब एक ट्रैवलर घियागी में 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस दुर्घटना में कुल सात छात्रों की मौत की खबर है, जबकि 10 पर्यटक बूरी तरह से जख्मी हो गए हैं. सभी मृतक छात्र यूपी के वाराणसी के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
जिला कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु वाली खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं।
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) September 26, 2022
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें।
घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, IIT वाराणसी के छात्र समेत कुल 17 पर्यटक दिल्ली के मजनूं टिल्ला से टेंपो ट्रैवलर बुक करके कुल्लू घूमने आए थे. घटना उस वक्त की है, जब सभी छात्र जलोड़ी जोत से वापस बंजार की ओर आ रहे थे. इस दौरान घियागी मोड़ के पास अचानक ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भीषण था कि, गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. पर्यटकों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.
हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन छात्रों ने बंजारा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इसके बाद अन्य घायलों को आनन-फानन में कुल्लू अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है. हादसे की जानकारी मिलते ही बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी अस्पताल पहुंचे, और घायलों का हालचाल जाना.
कुल्लू के एसपी गुरदेव सिंह ने बताया कि, कुल्लू में बंजार घाटी के घियागी इलाके में एनएच-305 पर कल रात 8:30 बजे एक पर्यटक वाहन के चट्टान से गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. 5 घायलों को जोनल अस्पताल, कुल्लू में स्थानांतरित कर दिया गया है और 5 का इलाज बंजार में एक अस्पताल में चल रहा है.
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे की सूचना मिलते ही मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को खुला रखने के आदेश दिए हैं. साथ ही सीएम ने ट्वीट कर सात लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘जिला कुल्लू में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु वाली खबर सुनकर बहुत दुःखी हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें. घायलों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से ऐसी प्रार्थना करता हूं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




