ePaper

CM योगी के खिलाफ बयान देकर फंसे UP के पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी, राजद्रोह का केस दर्ज हुआ तो कही यह बात

Updated at : 06 Sep 2021 2:35 PM (IST)
विज्ञापन
CM योगी के खिलाफ बयान देकर फंसे UP के पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी, राजद्रोह का केस दर्ज हुआ तो कही यह बात

यूपी के पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी पर राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है. उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया था.

विज्ञापन

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी (Former UP Governor Aziz Qureshi) विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. भाजपा नेता आकाश सक्सेना की शिकायत पर रामपुर पुलिस (Rampur Police) ने रविवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था. पूर्व राज्यपाल ने रामपुर में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खान (Azam Khan) और उनके परिवार से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. .

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने कहा, पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने यूपी सरकार के खिलाफ अनुचित भाषा का इस्तेमाल किया है. उनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब आगे की जांच की जा रही है.

Also Read: UP Election 2022: ‘बहन जी को CM बनाना है’ के नाम पर हो रही चंदा वसूली, मायावती ने किया अलर्ट
देशद्रोही टिप्पणी के लिए दर्ज हुआ मामला

रामपुर के एएसपी संसार सिंह (Rampur ASP Sansar Singh) ने बताया, सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ देशद्रोही टिप्पणी करने के लिए यूपी के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी के खिलाफ सिविल लाइंस पीएस, रामपुर में मामला दर्ज किया गया है. उन पर समुदायों के बीच तनाव पैदा करने का आरोप है. पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Also Read: UP Brahmin Politics: विकास दुबे की पत्नी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव? इन बड़ी पार्टियों ने किया संपर्क
पूर्व गवर्नर ने दी सफाई

वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व गवर्नर ने सफाई दी है. उन्होंने कहा, मुझे राजनीतिक रूप से नुकसान पहुंचाने और जनता को गुमराह करने के लिए मेरे शब्दों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. मैंने कहा था कि पहले के दिनों में आज की तरह इतने अत्याचार नहीं हुए. मैंने किसी के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की.

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

बता दें, पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी पर राजद्रोह (124ए), धर्म, जातियों के बीच वैमनस्य को बढ़ाने के आरोप में धारा 153ए और राष्ट्रीय एकता व अखंडता के खिलाफ बयान देने को लेकर 153बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा, उन पर जनता के बीच भ्रम और दहशत फैलाने के आरोप में आईपीसी की धारा 505 (1) (बी) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

Also Read: सपा सांसद ने किया अफगानिस्तान में Taliban के कब्जे का समर्थन, केशव प्रसाद मौर्य ने पाक PM से की तुलना
क्या है मामला

भाजपा नेता आकाश सक्सेना की तरफ से करायी गई एफआईआर में कहा गया है कि पूर्व राज्यपाल आजम खां के घर पर उनकी पत्नी और विधायक तंजीम फातिमा से मिलने गए थे. यहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार की तुलना ‘शैतान और खून चूसने वाले राक्षस’ से की थी.

Posted by : Achyut Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola