ePaper

UP Election 2022: सपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, रूधौली से पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी का नाम

Updated at : 08 Feb 2022 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: सपा ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, रूधौली से पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी का नाम

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने 10 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

UP Election 2022: यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब सिर्फ दो दिन का समय बाकी रह गया है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 10 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. सपा ने पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी समेत 10 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

रूधौली विधानसभा सीट से राजेंद्र चौधरी सपा प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को एक और सूची जारी करते हुए 10 विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है. इसमें सपा सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र चौधरी को रूधौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया जा रहा है. इसके अलावा, बस्ती सदर सीट से महेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. महाराजगंज की फरेंदा सीट से परशुराम निषाद, जबकि कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से उदय नारायण गुप्ता, कुशीनगर सीट से राजेश प्रताप राव ‘बण्टी राव’, देवरिया सीट पर पिंटू सैंथवार, बरहज सीट से विजय रावत को सपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

मधुवन सीट से सुधाकर सिंह को बनाया उम्मीदवार

इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने मऊ की मधुवन सीट से सुधाकर सिंह, बलिया की बैरिया सीट से जय प्रकाश अंचल और चंदौली की सैयदराजा सीट से मनोज सिंह डब्लू को उम्मीदवार बनाया है.

पहले चरण में इन विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

प्रथम चरण में कैराना, थानाभवन, शामली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी (सुरक्षित), मुजफ्फरनगर, खतौली, मीरापुर, सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर (सुरक्षित), किठौर, मेरठ कैंटोनमेंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण, छपरौली, बड़ौत, बागपत, लोनी, मुरादनगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर, धौलाना, हापुड़ (सुरक्षित), गढ़मुक्तेश्वर, नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद, स्याना, अनूपशहर, डिबाई, शिकारपुर, खुर्जा (सुरक्षित), खैर (सुरक्षित), बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, अलीगढ़, इगलास (सुरक्षित), छाता, मांट, गोवर्धन, मथुरा, बलदेव (सुरक्षित), एत्मादपुर, आगरा कैंटोनमेंट (सुरक्षित), आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर, आगरा ग्रामीण (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, खैरागढ़, फतेहाबाद, बाह सीटें हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola